सम्राट दहल के बारे में जानिए । Samrat Dahal in Hindi

    सम्राट दहल के बारे में जानिए । Samrat Dahal in Hindi

    सम्राट दहल का नाम शायद आपने पहले भी सुना हो लेकिन काफी लोग इस नाम को नहीं जानते है। लेकिन अगर हम बॉलीवुड की एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का नाम लें तो लगभग सभी इंसान उन्हें अच्छी तरह से जानते है। हम आपको बता दें की सम्राट दहल बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के एक्स हस्बेंड है। हम आपको बता दें की सम्राट दहल नेपाल के बिजनेसमैन है।

    - Advertisement -
       

    Manisha Koirala and Husband

    सम्राट और मनीषा कोइराला की जान पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। कुछ मुलाकाते होने के बाद मनीषा और सम्राट ने शादी करने का निर्णय लिए। फिर दोनों ने वर्ष 2010 में नेपाल के काठमांडू में पूर्ण रीती रिवाज से शादी कर ली। मनीषा कोइराला की शादी की खबर अचानक से पाकर उनके चाहने वालो को झटका लगा था। सम्राट दहल मनीषा कोइराला से सात साल छोटे है।

    Samrat Dahal and Manisha Koirala

    शादी एक शुरूआती कुछ महीने ठीक रहे लेकिन छह महीने बाद दोनों के बीच लड़ाई झगड़े शुरू हो गए। दो साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और तलाक ले लिया। मनीषा में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के बारे में बताया की सम्राट से शादी टूटने के पीछे मैं किसी को गलत नहीं कहूँगी।

    Samrat Dahal and Manisha Koirala

    मेरी गलती की वजह से शादी टूटी है लेकिन जब कोई इंसान अपनी शादी शुदा जिंदगी में खुश नहीं है तो ऐसी स्थिति में अलग हो जाना ही बेहतर होता है। शादी के बारे में मनीषा कोइराला ने कहा की मैंने शादी का निर्णय बहुत जल्दी ले लिया था जबकि हम दोनों को कुछ समय देना चाहिए था। शादी टूटने के बाद मनीषा कोइराला काफी तनाव में रहने लगी थी। सम्राट से रिश्ता टूटने के बाद मनीषा ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की है।

    - Advertisement -