गंगा मंत्र हिंदी में । Ganga mantra in Hindi

गंगा मंत्र हिंदी में । Ganga mantra in Hindi

हिन्दू धर्म में शायद ही कोई पुरुष या महिला हो जो गंगा माँ के दर्शन करने और स्नान करने ना जाता हो। ऐसा माना जाता है की गंगा जी में स्नान करने से इंसान के पाप धूल जाते है। गंगा दशहरा के पावन मौके पर सभी हिन्दू धर्म के इंसान गंगा नहाने जाते है। जहाँ पर भी बैराज होता है वहाँ पर मेले का आयोजन किया जाता है।

- Advertisement -
   

अधिकतर इंसान गंगा जी में डुबकी लगा लेते है और माँ गंगा जी को नमन करते है लेकिन उन्हें गंगा मंत्र के बारे में जानकारी नहीं होती है। अगर आपको भी गंगा मंत्र के बारे में जानकारी नहीं है तो परेशान ना हो अब हम आपको गंगा मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

गंगा मंत्र इन हिंदी
गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानाम् शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति.

गंगा मंत्र जप विधि
गंगा मंत्र का जाप आपको गंगा में स्नान करने से पहले करना चाहिए। अगर आप गंगा जी में स्नान करने जा रहे है तो सबसे पहले गंगा माँ को नमन करें और गंगा माँ की उपासना करने के बाद ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 11 बार करें। लेकिन किसी कारण वश अगर आप गंगा स्नान करने नहीं जा सकते है तो सबसे पहले नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल डाल कर मिक्स कर लें।

उसके बाद गंगाजल मिले पानी से स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें, फिर पूजा स्थल में साफ कपड़ा बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने एक चौकी पर साफ लाल रंग का कपड़ा बिछा दें। कपड़ें के ऊपर गंगा माँ की फोटो या भगवान शिव की गंगा निकलती हुई फोटो को रख लें।

यह भी पढ़ें: गणेश भगवान का यह बीज मंत्र बड़ा ही प्रभावशाली और लाभकारी माना जाता है, कहते हैं की पूर्ण श्रद्धा भाव से उनके इस मंत्र का जाप आपके जीवन में शुभता और सफलता लाता है।

उसके बाद फोटो के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें। उसके बाद पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करने के बाद गंगा माँ की आरती पढ़ें। आरती समाप्त होने के बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 11 या 21 बार करें।

- Advertisement -