हे मालिक तेरे बन्दे हम । Hey malik tere bande hum

हे मालिक तेरे बन्दे हम । Hey malik tere bande hum

भगवान को प्रसन्न करने के लिए आपको अलग अलग प्राथनाएं सुनने और देखने को मिलती है। प्रत्येक धर्म में अपने ईष्ट या भगवान को प्रसन्न करने के लिए और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा की जाती है। चलिए आज हम आपको एक ऐसी प्रार्थना के बारे में बताने जा रहे है जिसे आपने बचपन में या कभी ना कभी जरूर सुनी होगी।

- Advertisement -
   

काफी सारे स्कूलों में सुबह सुबह हे मालिक तेरे बन्दे हम प्रार्थना की जाती है। स्कूल में सभी बच्चे अपनी आँखों को बंद करके इस प्रार्थना को गाते है। अधिकतर इंसानो को इस प्रार्थना की दो चार लाइन तो याद होती है लेकिन पूरी प्रार्थना पता नहीं होती है। चलिए अब हम आपको हे मालिक तेरे बन्दे हम प्रार्थना के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हो हमारे करम
नेकी पर चले और बदी से टले, ताकी हँसते हुये निकले दम

ये अंधेरा घना छा रहा, तेरा इन्सान घबरा रहा
हो रहा बेख़बर, कुछ ना आता नज़र, सुख का सूरज छुपा जा रहा
है तेरी रोशनी में वो दम, तो अमावस को कर दे पूनम

बड़ा कमजोर है आदमी, अभी लाखों हैं इस में कमी
पर तू जो खड़ा, है दयालू बड़ा, तेरी क्रिपा से धरती थमी
दिया तूने हमें जब जनम, तू ही झेलेगा हम सब के ग़म

जब जुल्मों का हो सामना, तब तू ही हमें थामना
वो बुराई करें, हम भलाई भरें, नहीं बदले की हो कामना
बढ़ उठे प्यार का हर कदम, और मिटे बैर का ये भरम

ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हो हमारे करम
नेकी पर चले और बदी से टले, ताकी हँसते हुये निकले दम

अधिकतर इंसान इस प्रार्थना के बारे में सभी जानते है लेकिन काफी सारे इंसानो के मन में यह सवाल रहता है की हे मालिक तेरे बन्दे हम को किसने लिखा था? तो हम आपको बता दें की इस प्रार्थना को भरत व्यास ने लिखा था। भरत व्यास ने ऐ मालिक तेरे बंदे हम को फिल्म दो आंखें बारह हाथ फिल्म के लिए लिखा था।

यह भी पढ़ें: किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए एक बेहद ही मनभावन भजन है जिसे सुनकर मन में भक्ति भाव और शान्ति का एहसास होता है। आज हम आपको इस लोकप्रिय भजन के बोल और इसका महत्व बता रहे हैं।

फिल्म के इस गाने को मन्ना डे और लता मंगेशकर जी ने गाया था और वसंत देसाई ने इस गाने में संगीत दिया था। इस गाने को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था और आज भी आपको यह गाना आसानी से सुनने को मिल जाएगा। इस गाने को सुनने मात्र से आपके अंदर भक्ति भाव उत्पन्न होता है।

- Advertisement -