मटर चाट रेसिपी हिंदी में | Matar chaat recipe in Hindi

मटर चाट कैसे बनायें | Matar chaat recipe in Hindi

मटर चाट (Matar chaat recipe in Hindi) आपको लगभग सभी जगह पर खाने को मिल सकती है| चलिए आज हम आपके साथ मटर चाट बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है।

- Advertisement -
   

मटर चाट रेसिपी हिंदी में

सफेद मटरएक कप
टमाटरदो मध्यम आकर के
उबले हुए आलू2
बारीक कटा हुआ हरा धनियाँदो चम्मच
हरी मिर्च2
बारीक घिसा हुआ अदरकएक चम्मच
इमली की मीठी चटनीचार चम्मच
हरे धनिए की चटनीदो चम्मच
नींबू1
हल्दी पॉउडरचौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडरचौथाई चम्मच
गरम मसालाआधा चम्मच
जीरा पॉउडरचौथाई चम्मच
चाट मसालाआधा चम्मच
काला नमकआधा चम्मच
सादा नमकस्वादनुसार

मटर चाट बनाने का तरीका

मटर चाट बनाने के लिए सबसे पहले सूखे मटर के दानो को पानी में 8 घंटे या रात भर के लिए भिगो कर रख दें| फिर एक कूकर में भीगे हुए मटर के दाने, दो कप पानी, चौथाई चम्मच हल्दी पॉउडर और आधा चम्मच नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें| दो सिटी आने पर गैस को बंद कर दें|

प्रेशर निकलने पर मटर को चेक कर लें| अगर मटर कच्ची लगे तो एक सिटी और लगा दें| उसके बाद उबली हुई मटर को एक बाउल में निकाल लें| उसके बाद बाउल में लाल मिर्च पॉउडर, काला नमक, जीरा पॉउडर, गरम मसाला पॉउडर, चाट मसाला, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, बारीक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटा हुआ आलू और नींबू का रस डाल दें|

यह भी पढ़ें: मसाला पूरी रेसिपी हिंदी में

फिर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| बस मटर चाट बनकर तैयार है| मटर चाट को एक प्याली में निकालें| स्वादनुसार इमली की मीठी चटनी और हरे धनिएं की चटनी डालकर सर्व करें|

- Advertisement -