गार्लिक पॉउडर हिंदी में । Garlic powder in Hindi
घर से लेकर होटल तक सब्जी या दाल बनाने में अलग अलग मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। सब्जी या दाल को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने में लहसुन या गार्लिक अहम रोल निभाता है । गार्लिक सब्जी या दाल का स्वाद बनाने के साथ साथ शरीर के लिए भी लाभकारी होता है। गार्लिक का इस्तेमाल इंसान अलग अलग रूप में करता है जैसे कुछ गार्लिक का इस्तेमाल सीधे तोर पर करते है, कुछ गार्लिक पेस्ट इस्तेमाल करते है और कुछ गार्लिक पॉउडर का इस्तेमाल करते है।
गार्लिक पॉउडर को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है, इसीलिए अधिकतर घरो में गार्लिक पॉउडर का इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में मिलने वाला गार्लिक पॉउडर मिलावटी भी हो सकता है। चलिए आज हम आपको घर पर आसान तरीके से गार्लिक पॉउडर बनाने का तरीका बताते है।
गार्लिक पॉउडर बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से आधा किलो गार्लिक खरीद कर ले आएं। उसके बाद गार्लिक की कलियों को छीलकर गार्लिक की गिरी को निकाल लें। एक मिक्सी के जार में छिली हुई गार्लिक की गिरी और थोड़ा सा पानी डालकर महीन पीस कर पेस्ट बना लें। पीसे हुए पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें। उसके बाद एक साफ सूती कपड़ा लेकर उसके धूप में बिछा दें।
यह भी पढ़ें: चिली फ्लेक्स और ओरेगेनो मीनिंग हिंदी में
फिर उस कपड़ें के ऊपर बाउल में से थोड़ा थोड़ा सा मिश्रण डाल दें। बीच बीच अलट पलट करते हुए दो से तीन दिन तक सुखाएं। जब गार्लिक के पेस्ट के टुकड़ें अच्छी तरह से सुख जाएं तब उन्हें मिक्सी के जार में डालकर महीन पीस कर पॉउडर बना लें। बस गार्लिक पॉउडर बनकर तैयार हो गया है। गार्लिक पॉउडर को एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें।