पेठा रेसिपी हिंदी में । Petha recipe in Hindi

पेठा कैसे बनायें । Petha recipe in Hindi

पेठा (Petha recipe in Hindi) उत्तर प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध मिठाई के रूप में जानी जाती है। चलिए आज हम आपको स्वादिष्ट पेठा बनाने की रेसिपी बता रहे है।

- Advertisement -
   

पेठा बनाने के लिए जरूरी सामान
एक किलो पका हुआ पेठा फल, आधा किलो चीनी, एक चम्मच चूना

पेठा बनाने का तरीका

पेठा बनाने के लिए सबसे पहले पेठा फल को छीलकर बीच का हिस्सा निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। कांटे की मदद से पेठे के सभी टुकड़ो को अच्छी तरह से गोद दें। फिर एक बर्तन में चूना डालकर अच्छी तरह से घोल लें। उसके बाद पेठे के टुकड़ो को चूने के पानी में लगभग 10 से 12 घंटे के लिए डुबोकर रख रख दें।

उसके बाद पेठे के टुकड़ो को चार से पाँच बार पानी से अच्छी तरह से रगड़ रगड़ कर धो लें। उसके बाद एक बर्तन में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब पानी में उबाल आने लगे तो पानी से धूले हुए पेठे के टुकड़ें डाल दें। जब टुकड़ें पारदर्शक हो जाएं तब उन्हें एक छलनी में छान लें।

एक बर्तन में चाशनी बनाने के लिए तीन कप पानी और चीनी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब चाशनी बन जाएं तब चाशनी में पेठे के टुकड़ों डालकर 12 घंटे या रात भर के लिए रख दें। 12 घंटे बाद चाशनी को चेक करें अगर चाशनी पतली हो तो चाशनी को तेज आँच पर पका कर गाढ़ा कर लें।

यह भी पढ़ें: आटा हलवा बनाने की विधि

चाशनी जब गाढ़ी हो जाएं तब गैस को बंद कर दें। जब मिश्रण हल्का गर्म रह जाएं तब पेठे को छलनी या जाली पर रख दें। तीन से चार घंटे बाद पेठा सूख जाता है। स्वादिष्ट पेठा बनकर बनकर तैयार है। बचे हुए पेठे को एक डिब्बे में भरकर रख लें और जब मन करें पेठे का मजा लें।

- Advertisement -