सेहत के लिए फायदेमंद, और बनाने में भी आसान सरसो का साग सभी को भाता है, आप भी जानें इसे बनाने की विधि और आजमाएं।

सरसो का साग रेसिपी हिंदी में | Sarson ka saag recipe in Hindi

आज हम आपको सरसो का साग बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

सरसो का साग बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा किलो सरसों के हरे पत्ते, 150 ग्राम पालक, 100 ग्राम बथुआ, 250 ग्राम टमाटर, दो हरी मिर्च, थोड़ा सा अदरक, दो चम्मच सरसो का तेल, घी, चौथाई चम्मच से कम हींग, आधा चम्मच जीरा, चौथाई चम्मच हल्दी पॉउडर, चौथाई कप मक्के का आटा, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर और नमक

सरसो का साग बनाने का तरीका और विधि

सरसो का साग बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्ते, पालक और बथुआ के पत्तों को साफ कर लें| साफ करने के बाद सभी पत्तो को अच्छी तरह से दो से तीन बार धोकर छलनी में रख दें| जब पत्तो में से पानी निकल जाएं| तब उन्हें मोटा मोटा काट कर कूकर में डाल दें| फिर कूकर में लगभग एक कप पानी डालकर एक सिटी आने तक पकाएं|

सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दें| जब पत्ते ठंडे हो जाएं तब मिक्सी के जार में पत्तो को डालकर दरदरा पीस लें| दरदरे पीसे हुए पत्तो को बाउल में निकाल लें| उसके बाद मिक्सी के जार में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को डालकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में मक्के का आटा डालकर भून लें| जब मक्के का आटा भूनकर हल्का ब्राउन हो जाएं तब उसे कड़ाही में से निकाल लें| उसके बाद कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें| फिर तेल में जीरा और हींग डालकर भून लें| जब जीरा भून जाएं तब कड़ाही में टमाटर का पेस्ट, हल्दी पॉउडर और लाल मिर्च पॉउडर डालकर भूनें|

मसाले को तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल ना छोड़ दें| उसके बाद कड़ाही में सरसो का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर भूना हुआ मक्के का आटा और स्वादनुसार नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर सब चीजों को मिक्स कर लें| लगभग पाँच मिनट पकाने के बाद साग में उबाल आने लगेगा|

यह भी पढ़ें: उड़द की दाल और कुछ मामूली सी सामग्री के साथ अपने घर पर बनायें सांभर वड़ा की स्वादिष्ट डिश, जानें इसे बनाने का तरीका।

बस अब गैस बंद कर दें| सरसो का साग बनकर तैयार है| गरमा गर्म साग को मक्के की रोटी या नान के साथ सर्व करें|

- Advertisement -