इस धरती पर निवास करने वाले प्रत्येक मनुष्य को जीवन जीने के लिए धन की आवश्यकता होती है। धन के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यदि कोई व्यक्ति धन की समस्या से गुजर रहा होता है, तो उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने में काफी तकलीफ करना पड़ता है। धन को पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता और संरक्षण के लिए आवश्यक माना जाता है। धन को अपनी जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ मानव जाति की अच्छाई और विकास के लिए भी उपयोग करना होता है। धन की प्राप्ति के लिए कमाने के साथ-साथ कुबेर देव मंत्र (Kuber Devta Mantra in Hindi) का भी जाप करना होता है। कुबेर को धन के देवता कहा जाता है।
कुबेर देव मंत्र | Kuber Devta Mantra in Hindi
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं
कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी
मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
कुबेर देव मंत्र का अर्थ: हे कुबेर देव आपको हमारा प्रणाम है। आप सारे जग के आर्थिक समस्याओं का निवारण करते है। आपके कृपा से घर में धन भर जाता है। आपकी वजह से ही माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। आप हम पर कृपा करें।
कुबेर देव के मंत्र का जाप करने का एक अलग तरीका है। कुबेर देव के मंत्र का जाप सप्ताह में एक दिन करना होता है। इस मंत्र का जाप शनिवार को करना होता है। कुबेर मंत्र का जाप शाम के समय सूर्यास्त के वक्त करना होता है। इस मंत्र का जाप कुबेर देव की प्रतिमा के सामने करना होता है। कुबेर देव के इस मंत्र का जाप करते समय मिट्टी के दीये जलाने होते है।
कुबेर देव के मंत्र का जाप नमस्कार की मुद्रा में रहकर करना होता है। कुबेर मंत्र का जाप कम से कम इक्कीस बार करना होता है। कुबेर के इस मंत्र के जाप से धन की प्राप्ति होती है। आप जो भी काम करते है उसमे हमेशा लाभ प्राप्त होता है। इस मंत्र के प्रभाव से समृद्धि आती है और भाग्य का निर्माण होता है।