माँ काली मंत्र | Kali Mantra in Hindi

इस धरती पर जिसका कोई सहायक नहीं होता उसका सहायक भगवान होते हैं। कष्टों, दुखों और संकट में पड़े लोगों को भगवान हमेशा मदद करते हैं। ऐसे में भगवान माँ काली का मंत्र (Kali Mantra in Hindi) अति सहायक होता है। माँ काली सभी समस्याओं को दूर करती है। आप इस आध्यात्मिक पोस्ट को पढ़कर सब कुछ जान जाएंगे कि कैसे क्या करना है।

- Advertisement -
   

माँ काली मंत्र | Kali Mantra in Hindi

काली महाकाली कालिके परमेश्वरी
सर्वानन्दकरी देवी नारायणि नमोऽस्तुते
ॐ क्रीं काल्यै नमः

माँ काली मंत्र का अर्थ: हे माँ काली आपको महाकाली के नाम से भी जाना जाता है, आप परम ईश्वर है। आप पूरे संसार पर अपनी कृपा दिखाती हो। हे देवी माँ आपको हमारा नमस्कार है, आपके आगे हम शीश झुकाते है, आप हमारा कल्याण करें।

देवी माँ काली के इस मंत्र का जाप सोमवार के दिन करना होता है। इस मंत्र का जाप रात्रि के समय करना होता है। इस मंत्र का जाप माँ काली के प्रतिमा के सामने करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय अगरबत्ती भी जलाना होता है। इस मंत्र का जाप करने से पहले शारीरिक रूप से स्वच्छ हो जाना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय नमस्कार की मुद्रा में रहना होता है।

इसे भी पढ़े: अपने अशांत मन को शांत करने के लिए करें श्री कृष्ण के इस अनोखे मंत्र का जाप और पाए एकाग्रचित्त तेज़ मस्तिष्क

देवी माँ काली के इस मंत्र का जाप एक सौ आठ बार करना होता है। देवी माँ काली निसंतान पर कृपा करने वाली हैं और कर्ज की समस्याओं को दूर करती है। देवी माँ काली के इस मंत्र के प्रभाव से दुखों का निवारण होता है, जीवन सुखी बन जाता है। जो लोग अपनी आस्था देवी माँ काली में रखते है और इस मंत्र का जाप करते है, उनको जीवन में हमेशा सफलता मिलती है।

- Advertisement -