शिव गायत्री मंत्र के लाभ हिंदी में । Shiv gayatri mantra benefits in Hindi
जो भी पुरुष या महिला भगवान शिव की उपासना सच्चे मन से करता है उस पुरुष या महिला को जीवन में आ रहे सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव गायत्री मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है। शिव गायत्री मंत्र को सबसे प्रभावशाली और असरदायक मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने के अनेक लाभ है। चलिए अब हम आपको शिव गायत्री मंत्र के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।
शिव गायत्री मंत्र के फायदे इन हिंदी
1 – नियमित रूप से शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से शरीर ऊर्जावान बनता है।
2 – शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से आपके आस पास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।
3 – अगर आप किसी भी बिमारी से ग्रसित है और दवा लाभ नहीं दे रही है तो नियमित रूप से शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से जल्द लाभ प्राप्त होता है। लेकिन एक बात का ख्याल रखें की मंत्र का जाप दवाई के साथ करें। ऐसा करने से दवा जल्द असर दिखाती है।
4 – इस मंत्र का जाप करने से आपको मानसिक तनाव या डिप्रेशन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
5 – रोजाना इस मंत्र का जाप करने से मन से मृत्यु या अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।
6 – अगर आप बिजनेस करते है और बिजनेस में नुक्सान हो रहा है या बिजनेस अच्छी तरह से नहीं चल रहा है तो इस मंत्र के जाप से बिजनेस में बहुत जल्द बरकत देखने को मिलती है।
7 – रोजाना इस मंत्र का जाप करने से घरेलू और पारिवारिक क्लेश खत्म हो जाता है।