ॐ जयंती मंगला काली मंत्र हिंदी में । Om Jayanti Mangala Kali Mantra benefits in Hindi

नवरात्र के सातवें दिन माँ काली की पूजा की जाती है। माँ काली की इस पूजा में इस मंत्र का एक बड़ा ही महत्व माना जाता है। इस मंत्र में माता आद्यशक्ति के सभी रूपों को नमन किया गया है और उनसे आशीर्वाद की कामना की गयी है। इस मंत्र के माध्यम से आप माता आद्यशक्ति के सभी स्वरूपों की एक साथ ही पूजा कर पाते हैं।

- Advertisement -
   

ॐ जयंती मंगला काली मंत्र हिंदी में । Om Jayanti Mangala Kali Mantra benefits in Hindi

ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते।

ॐ जयंती मंगला काली मंत्र के लाभ :
माँ काली के इस मंत्र को बेहद ही प्रभावशाली माना जाता है और ऐसा कहा जाता है की जो भी श्रद्धा और सच्चाई के साथ माँ काली के इस मंत्र का पाठ करता है माता उसकी पुकार जरूर सुनती हैं। इस मंत्र का जाप आपको प्रतिदिन 108 बार पूरी शुद्धता के साथ करनी चाहिए, खासकर नवरात्र के दिनों में इस मंत्र का जाप बड़ा लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु के ही अवतार नरसिंह भगवान का यह कवच मंत्र आपकी इस संसार की सभी बुराइयों और अत्याचार से रक्षा करता है, इस मंत्र के जाप करने वाले का जीवन शांति और सुख से भरा होता है।

ऐसी मान्यता है माता के इस मंत्र से जो निःसंतान हैं उन्हें संतान की प्राप्ति भी होती है। इस मंत्र के जाप से आपके जीवन की सभी परेशानियों और समस्याओं का निदान होता है। माँ काली को यह पूरा संसार पापियों और अत्याचार करने वाले का नाश करने वाली देवी के रूप में जानता है, इसी तरह उनका यह मंत्र भी सभी बुराइयों पर विजय प्राप्त करता है और उनके भक्तों के सभी कष्टों को दूर करता है।

- Advertisement -