मसाला पूरी रेसिपी हिंदी में | Masala puri recipe in Hindi

मसाला पूरी कैसे बनायें | Masala puri recipe in Hindi

सुबह के नाश्ते में समझ में नहीं आ रहा की क्या बनाएं| तो आज नाश्ते में बनाएं मसाला पूरी (Masala puri recipe in Hindi)| मसाला पूरी बच्चो को काफी ज्यादा पसंद आती है|

- Advertisement -
   

मसाला पूरी रेसिपी हिंदी में

गेहूं का आटादो कप
सूजीआधा कप
बेसनआधा कप
अदरक का पेस्टआधा चम्मच
हल्दी पॉउडरचौथाई चम्मच
जीरा पॉउडरएक चम्मच
धनियाँ पॉउडरएक चम्मच
लाल मिर्च मिर्च पॉउडरएक चम्मच
गरम मसालाआधा चम्मच
अजवाइनआधा चम्मच
हींगआधा चम्मच
बारीक कटा हरा धनियाँदो चम्मच
तेलजरूरत के अनुसार
नमकस्वादनुसार

मसाला पूरी बनाने का तरीका

मसाला पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटे और सूजी को छान लें| फिर बाउल में बेसन अदरक का पेस्ट, हल्दी पॉउडर, जीरा पॉउडर, धनियाँ पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर, गरम मसाला, अजवायन, हींग, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें|

फिर थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें| गूंथे हुए आटे में थोड़ा सा तेल डालकर दोबारा हल्का सा गूंथ लें| गूंथे हुए आटे को किसी गीले कपड़ें से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें| 15 मिनिट बाद आटे को हल्का सा गूंथ लें| गूंथे हुए आटे की छोटी छोटी लोईया बना लें| एक लोई को लेकर पूरी के आकार में बेल लें|

यह भी पढ़ें: मसाला पोहा रेसिपी हिंदी में

एक कड़ाही में पूरी टालने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में बेली हुई पूरी डाल दें| मध्यम आँच पर करछी की मदद से पूरी को फुलाएं| जब पूरी सक कर गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब पूरी को एक प्लेट में निकाल लें| स्वादिष्ट मसाला पूरी बनकर तैयार है| मसाला पूरी को दही या अचार या मनपसंद सब्जी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -