मसाला पोहा कैसे बनायें | Masala poha recipe in Hindi
पोहा पश्चिमी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है| चलिए आज हम आपको मसाला पोहा (Masala poha recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है
मसाला पोहा रेसिपी हिंदी में
पोहा | दो कप |
बारीक कटा हुआ प्याज | 1 |
बारीक कटा हुआ टमाटर | 1 |
करी पत्ता | 8 |
बारीक कटी हुई हरी मिर्च | 2 |
हींग | एक चुटकी |
मूंगफली के दाने | एक कप |
हल्दी पॉउडर | चौथाई चम्मच |
चीनी | आधा चम्मच |
नींबू का रस | एक चम्मच |
तेल | 4 चम्मच |
बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ | दो चम्मच |
नमक | स्वादनुसार |
मसाला पोहा बनाने का तरीका
मसाला पोहा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पोहा डाल दें| उसके बाद पोहे को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धोकर सूखा लें| फिर बाउल में हल्दी पॉउडर, बारीक पीसी चीनी और नींबू का रस डालकर सब चीजों को मिला लें| उसके बाद बाउल को किसी ढक्कन से 15 मिनट के लिए रख दें|
एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में मूंगफली के दाने डालकर फ्राई कर लें| जब मूंग फली के दाने हल्के ब्राउन हो जाएं तब उन्हें एक प्लेट में निकाल लें| फिर कड़ाही में जीरा, हींग और करी पत्ता डालकर भूने| उसके बाद कड़ाही में बारीक कटा प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें|
यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट मूंग दाल चीला रेसिपी हिंदी में
फिर कड़ाही में बारीक कटा टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें| उसके बाद कड़ाही में बाउल वाला पोहा डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें| लगातार चलाते हुए दो मिनट तक पकाएं| उसके बाद गैस को बंद कर दें| मसाला पोहा बनकर तैयार है पोहे को एक प्लेट में निकालें और नवरत्न मिक्चर नमकीन से गार्निश करके परोसें|