आमरस रेसिपी हिंदी में | Aamras recipe in Hindi

आमरस कैसे बनायें | Aamras recipe in Hindi

शायद ही कोई इंसान हो जिसे आम खाना पसंद ना हो| आज हम आपको स्वादिष्ट आम रस (Aamras recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

आमरस बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग आधा किलो आम, तिहाई कप फुल क्रीम दूध, चीनी, दो बारीक कूटी हुई हरी इलायची, टूटी फ्रूटी और बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू

आमरस बनाने का तरीका

आमरस बनाने के लिए सबसे पहले आपको पके हुए आम लेने है| आमरस बनाने के लिए हमेशा ऐसे आमो का चयन करें जिनका स्वाद खट्टा मीठा हो| अगर आम का स्वाद खट्टा है तो ऐसे आम ना लें तो बेहतर होगा| उसके बाद आमो को अच्छी तरह से धो लें| उसके बाद आम का ऊपरी हिस्सा काट कर छील लें|

आम का गुद्दा एक बाउल में निकाल लें और गुठली को फेंक दें| एक मिक्सी का जार लेकर उसमे आम का गुद्दा और चीनी डाल दें| दोनों चीजों को तक पीसें जब तक चीनी अच्छी तरह से घुल नहीं जाती है| उसके बाद जार में तिहाई कप दूध डाल दें| एक बार फिर सब चीजों को मिक्स करते हुए पीस लें|

उसके बाद जार में बारीक पिसा हुआ इलायची पॉउडर डालकर एक बार फिर मिक्सी को चला दें| फिर एक बाउल में मिश्रण को निकाल लें| स्वादिष्ट आमरस बनकर तैयार हो गया है| बाउल को दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें| दो घंटे बाद बाउल को फ्रिज में से निकाल लें और आमरस को गिलास में कर लें|

यह भी पढ़ें: पंजाबी छोले बनाने की विधि

आमरस का सेवन आप पूरी और किसी भी सब्जी के साथ कर सकते है| अगर आप आम रस बच्चो को दे रहे है तो गिलास में आम रस कर लें| फिर गिलास के ऊपर टूटी फ्रूटी और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें|

- Advertisement -