आम की चटनी रेसिपी हिंदी में | Aam ki chutney recipe in Hindi

आम की चटनी कैसे बनायें | Aam ki chutney recipe in Hindi

गर्मियों के मौसम में आम की चटनी (Aam ki chutney recipe in Hindi) का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है| चलिए आज हम आपको स्वादिष्ट आम की चटनी बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

आम की चटनी बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कच्चे आम, दो कप हरा धनियाँ, आधा कप पुदीने के पत्ते, दो चुटकी हींग, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच भूना जीरा पॉउडर, दो या तीन हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा और सादा नमक

आम की चटनी बनाने का तरीका

आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धो लें| उसके बाद आम की गुठली निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें| उसके बाद धनिए के पत्ते, पुदीने के पत्ते और हरी मिर्च को भी अच्छी तरह से धो लें| मिक्सी का जार लेकर उसमे छोटे टुकड़ो में कटे हुए आम, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, बारीक कटे हुए पुदीने के पत्ते, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, छीला हुआ अदरक का टुकड़ा डाल दें|

फिर इन सब चीजों के साथ थोड़ा सा पानी डालकर पीस कर पेस्ट बना लें| उसके बाद पीसे हुए पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें| बाउल में निकालने के बाद पेस्ट में भूना हुआ जीरा पॉउडर, काला नमक, हींग और सादा नमक डाल कर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| आम की स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार हो गई है|

यह भी पढ़ें: आलू टिक्की रेसिपी हिंदी में

आम की चटनी को समोसे, कचौड़ी, पकौड़े इत्यादि के साथ सर्व कर सकते है| आम की चटनी का स्वाद खट्टा होता है, कुछ लोग आम की चटनी में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर भी बनाते है| इससे चटनी का स्वाद लाजवाब हो जाता है|

- Advertisement -