नरसिंह महा मंत्र हिंदी में । Narasimha Maha Mantra in Hindi

नरसिंह भगवान की महिमा का वर्णन हमें हिन्दू धर्म के पौराणिक ग्रन्थ विष्णु पुराण में मिलता है। उनके इस मंत्र को भी बेहद ही प्रभावशाली बताया गया है और इसे नरसिंह कवच के नाम से भी जाना जाता है। भगवान नरसिंह के इस मंत्र का जाप से हमें उनकी कृपा प्राप्त होती है और हमारे जीवन के सभी परेशानियों का अंत होता है। नरसिंह भगवान को भगवान विष्णु का एक अवतार माना जाता है, जिन्होंने अपने भक्त की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप नामक असुर को वध किया था।

नरसिंह महा मंत्र हिंदी में । Narasimha Maha Mantra in Hindi

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम्॥

- Advertisement -

नरसिंह महा मंत्र का विवरण :
भगवान विष्णु के सभी अवतारों में नरसिंह अवतार को बहुत ही उग्र माना गया है, परन्तु अपने भक्तों के लिए वह सदैव ही सौम्य रहे हैं। नरसिंह महा मंत्र के जाप हेतु आपके मन में शुद्धता, श्रद्धा और आदर का भाव होना चाहिए। इस मंत्र का जाप आप प्रतिदिन अपने पूजा या ध्यान के समय कर सकते हैं। आप इस मंत्र का जाप 108 या 1008 बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नाम त्रय अस्त्र मानते एक बेहद ही प्रसिद्ध मंत्र है जिसके बारे में कहा जाट है की इसके जाप से सभी रोगों का अंत होता है और व्यक्ति सभी बीमारियां से मुक्त हो सकता है। आप भी जानें इस विशेष मंत्र के बारे में।

नरसिंह महा मंत्र का जाप भगवान नरसिंह की कृपा प्राप्त करने में मदद करता है। ऐसी भी मान्यता है की यह मंत्र सुरक्षा और रक्षा प्रदान करता है, विशेष तौर पर जब आपको मानसिक या शारीरिक रूप से किसी खतरे का अनुभव हो। नरसिंह महा मंत्र का जाप आपकी कुंडली की बुरी दसा के प्रभाव को कम करता है और किसी भी नए कार्य की शुरुआत को सफल बनाता है।

- Advertisement -