रामचरितमानस पढ़ने के फायदे । Ramcharitmanas padhne ke fayde

    रामचरितमानस पढ़ने के फायदे । Ramcharitmanas padhne ke fayde

    सनातन धर्म में शायद ही कोई इंसान हो जो रामायण का पाठ ना करता हो। रामायण या रामचरितमानस को सुनने या पढ़ने के फायदे बहुत सारे होते है। चलिए सबसे पहले हम आपको बता दें की महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत भाषा में रामायण को लिखा था। उसके बाद तुलसीदास जी ने रामायण का हिंदी अनुवाद करके रामचरितमानस लिखी थी। वर्तमान में तुलसीदास जी द्वारा लिखित रामचरितमानस का पाठ ही सबसे ज्यादा किया जाता है। चलिए अब हम आपको रामचरितमानस पढ़ने के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

    - Advertisement -
       

    1 – नियमित रूप से जिस घर में रामचरितमानस का पाठ होता है उस घर में दरिद्रता नहीं आती है।

    2 – ऐसा माना जाता है की जिस घर में महीने में एक बार पूर्णिमा के दिन रामचरितमानस पढ़ने से उस घर के किसी भी सदस्य की अकाल मृत्यु नहीं होती है।

    3 – जिस घर में रामचरितमानस का पाठ नियमित रूप से होता है उस घर में माँ लक्ष्मी निवास करती है। यह हम सभी जानते है की जिस घर में माँ लक्ष्मी वास करती है उस घर में कभी धन की कमी नहीं आती है।

    4 – जो भी इंसान रोजाना रामायण का पाठ करता है उसका जीवन सुखमय बना रहता है।

    5 – जिस घर में रामचरितमानस का पाठ होता है उस घर की रक्षा स्वयं हनुमान जी करते है। हनुमान जी कृपा से उस घर में भूत प्रेत इत्यादि कभी नहीं आते है।

    6 – नियमित रूप से रामायण पढ़ने से मन को शांति मिलने के साथ साथ शरीर स्वस्थ और आनंद प्राप्त होता है।

    7 – रामचरितमानस पढ़ने से इंसान को यह पता चलता है की सत्य कमजोर हो सकता है लेकिन कभी पराजित नहीं हो सकता है।

    - Advertisement -