इच्छापूर्ति मंत्र हिंदी में । Icchapurti mantra in Hindi

हर व्यक्ति के मन में कुछ ऐसी इच्छाएं होती ही हैं जिनके पूरे होने की वह कामना करता है, लेकिन जिंदगी में आने वाली किसी तरह की समस्या या किन्हीं भी कारणों से वह पूरी नहीं हो पाती। हमारे हिन्दू धर्म में इसके लिए एक बड़ा ही सरल सा मंत्र बताया गया है, जिसकी मदद से आप अपने मनचाही इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं।

- Advertisement -
   

इच्छापूर्ति मंत्र हिंदी में । Icchapurti mantra in Hindi

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय। मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:॥

शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय। श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै शि काराय नम: शिवाय:॥
अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्। अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्॥

इच्छापूर्ति मंत्र का विवरण :
महादेव को समर्पित यह मंत्र बड़ा ही शक्तिशाली माना जाता है। आज के समय में मेहनत करने से सभी कतराते हैं और सभी कुछ यूँ ही पाना चाहते हैं, लेकिन बिना मेहनत तो भगवान भी कुछ नहीं देते। लेकिन कई लोग मेहनत भी पूरी करते हैं, परन्तु किसी न किसी कारणवश मनचाहा फल प्राप्त नहीं कर पाते। ऐसे मामलों में यह मंत्र आपके लिए लाभकारी सिद्ध होता है।

यह भी पढ़ें: माँ दुर्गा के ही एक स्वरूप में माता बगलामुखी अपने भक्तों के जीवन से सभी रोग-व्याधि, आर्थिक परेशानी, और सभी कष्टों का निवारण करती हैं। आप भी जानें माता बगलामुखी की पूजा अर्चना करने के लाभ।

ऐसा माना जाता है की महादेव का यह मंत्र आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति कर सकता है। साथ ही आपकी सफलता के मार्ग में अगर कोई भी रुकावट आ रही है तो यह मंत्र उसे भी दूर करता है। भगवान शिव को सभी ही अपने भक्तों की सभी इच्छा पूरी करने वाले भगवान के रूप में देखा जाता है, इसी वजह से लोग उन्हें भोलेनाथ भी कहते हैं। तो आप भी इस मंत्र का करें जाप और करें अपनी सभी इच्छाएं पूरी।

- Advertisement -