सुंदरता की चाह हर किसी को होती है, विशेषकर महिलाएं अपनी सुंदरता पर खास ध्यान देती हैं। सुंदरता की चाह में महिलाएं कई तरह के उबटन, क्रीम, इत्यादि का उपयोग करती हैं। हालांकि आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जाप से आप खुद को सुन्दर बना सकती हैं। जानें इस सौंदर्य प्राप्ति मंत्र को और स्वयं देखें इसका लाभ।
सौंदर्य प्राप्ति मंत्र हिंदी में । Soundarya Prapti Mantra in Hindi
ॐ एं ह्रिं षोडश मातृकाभयो नमः ।।
सौंदर्य प्राप्ति मंत्र का विवरण :
सौंदर्य प्राप्ति के लिए विशेष मानें जाने वाला यह मंत्र मातृका मंत्र के नाम से भी जाना जाता है। इस मंत्र का जाप व्यक्ति को स्वाभाविक एवं शारीरिक रूप से सुंदरता प्रदान करता है। इस मंत्र का जाप पुरुष और महिलाएं दोनों ही कर सकते हैं। इस सौंदर्य प्राप्ति मंत्र का जाप आपके चेहरे पर एक चमक लाता है और आपको देखने में आकर्षक बनाता है।
खूबसूरती के लिए खास माने जाने वाले इस मंत्र के जाप की शुरुआत करने के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जाप एक बाद शुरू करने के बाद इसे 9 दिन तक कम से कम करना चाहिए। माना जाता है की इस मंत्र का जाप यदि आप पूरे ध्यान और शुद्ध मन के साथ करते हैं तो आपको उचित परिणाम प्राप्त होते हैं।