स्ट्रॉबेरी का पेड़ कैसा होता है । Strawberry ka ped kaisa hota hai

    स्ट्रॉबेरी का पेड़ कैसा होता है । Strawberry ka ped kaisa hota hai

    स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी के मुँह में पानी आ जाता है। स्ट्रॉबेरी का रंग लाल चटक होता है और स्ट्रॉबेरी के ऊपर छोटे छोटे पीले रंग के बीज होते है। स्ट्रॉबेरी को ताजे फल के रूप में सीधे तौर भी खा सकते है या फिर आप स्ट्रॉबेरी का सेवन जैम, जूस, आइसक्रीम और स्ट्रॉबेरी शेक इत्यादि के रूप में भी कर सकते है।

    - Advertisement -
       

    स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, विटामिन-बी 1, बी 2, प्रोटीन, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम इत्यादि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। स्ट्रॉबेरी हमारे शरीर के लिए लाभकारी होने के साथ साथ कई सारी परेशानियो जैसे वजन कम करना और कैंसर की रोकथाम करने में सहायक होती है।

    कुछ लोग ऐसे होते है जिन्होंने स्ट्रॉबेरी के पेड़ को देखा होता है लेकिन अधिकतर इंसानो ने कभी स्ट्रॉबेरी के पेड़ को नहीं देखा होता है। ऐसे इंसानो के मन में यह सवाल आता है की स्ट्रॉबेरी का पेड़ कैसा होता है? चलिए अब हम आपको स्ट्रॉबेरी के पेड़ के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। स्ट्रॉबेरी का पेड़ ज्यादा बड़ा नहीं होता है, स्ट्रॉबेरी के पेड़ की ऊंचाई आधा से एक फिट होती है।

    Strawberry Tree

    स्ट्रॉबेरी के पौधे को आप आसानी से घर पर गमले में भी लगा सकते है। स्ट्रॉबेरी का पेड़ ऊंचाई में कम होता है लेकिन यह चौड़ाई में काफी बढ़ता है। स्ट्रॉबेरी की खेती मुख्य रूप से ठंडे इलाकों जैसे नैनीताल, देहरादून, हिमाचल प्रदेश, महाबलेश्वर, महाराष्ट्र, नीलगिरी, दार्जिलिंग इत्यादि में की जाती है। अगर आप घर पर स्ट्रॉबेरी का पेड़ लगाना चाहते है तो सितंबर से अक्टूबर के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

    - Advertisement -