सांवली रंगत के लिए साड़ी का बेस्ट कलर । Best saree colour for dark complexion

सांवली रंगत के लिए साड़ी का बेस्ट कलर । Best saree colour for dark complexion

प्रत्येक देश का अलग पहनावा होता है। भारत में महिलाओ के लिए साड़ी को ट्रेडिशनल ड्रेस के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर भारत में दो ही रंग की त्वचा पाई जाती है गोरी या सावंली। जिस महिला की स्किन का रंग गोरा होता है वो किसी भी रंग की साड़ी पहन सकती है। लेकिन जिस महिला या लड़की का कलर सांवला होता है उनके सामने साड़ी का रंग का चयन करना सबसे मुश्किल काम होता है।

- Advertisement -
   

दरअसल सांवली रंगत वाली लड़की को यह समझ में नहीं आता है की कौन से रंग की साड़ी उन पर अच्छी लगेगी। काफी सारे रंग ऐसे होते है जो गोरी त्वचा वाली लड़की पर तो अच्छे लगते है लेकिन सांवली रंगत वाली लड़की पर वो रंग बिलकुल भी अच्छे नहीं लगते है।

अगर आपकी सांवली रंगत है और आप साड़ी खरीदना चाह रही है लेकिन आपको यह समझ में नहीं आ रहा है की आपको कौन से रंग की साड़ी खरीदनी चाहिए? चलिए अब हम आपको कुछ ऐसे रंगो के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है जो सांवली रंगत पर बहुत अच्छे लगते है।

Dark Colour Saree

यह भी पढ़ें: फिटकरी फेस पैक

सांवली रंगत वाली लड़कियो पर ऑलिव ग्रीन रंग की साड़ी भी काफी अच्छी लगती है। अगर आपको ऑलिव ग्रीन कलर की साड़ी नहीं मिल रही है या पसंद नहीं आ रही है तो आप पर्पल कलर में लैवेंडर, माव और डार्क एंड लाइट शेड इत्यादि रंग की साड़ी भी ले सकते है। सांवली रंगत पर मस्टर्ड कलर की साड़ी भी बहुत अच्छी लगती है। मस्टर्ड रंग की साड़ी में आपका चेहरा ग्लो करता हुआ दिखाई देगा। इसके अलावा आप हॉट पिंक कलर या नैवी ब्लू कलर की साड़ी का चयन भी कर सकती है।

Dark Colour Ladies Saree

- Advertisement -