पिंपल फ्री फेस पाने की टिप्स हिंदी में । Pimple free face tips in Hindi

पिंपल फ्री फेस पाने की टिप्स हिंदी में । Pimple free face tips in Hindi

प्रत्येक इंसान की चाहत होती है की उसका चेहरा साफ और सुंदर हो। लेकिन जब किसी भी इंसान के चेहरे पर पिंपल की समस्या हो जाती है तो इंसान पिंपल को जल्द इ जल्द समाप्त करने के लिए परेशान होता है। चलिए अब हम आपको पिंपल को समाप्त करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे है। नीचे बताई जा रही घरेलु टिप्स को अपनाकर आप आसानी से पिंपल से मुक्ति पा सकते है।

- Advertisement -
   

1 – अगर आप पिंपल फ्री स्किन चाहते है तो हमेशा संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। बाहर का खाना और जंकफूड का सेवन करने से बचें।

2 – खीरे में मौजूद प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी और पोटैशियम इत्यादि पोषक तत्व पिंपल्स की समस्या को समाप्त करने में मददगार होते है। सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह से धोकर पीस कर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को पिंपल पर अच्छी तरह से लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद ताजे पानी से धो लें। रोजाना खीरे का पेस्ट लगाने जल्द पिंपल समाप्त हो जाते है।

3 – एलोवेरा स्किन से संबंधित समस्याओ को दूर करने में मददगार होता है। पिंपल फ्री स्किन पाने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा लें। फिर हल्के हाथो से दो या तीन मिनट मसाज करके सो जाएं। सुबह उठ कर पानी से चेहरा धो लें।

4 – अरंडी का तेल पिंपल को तेजी से समाप्त करने में मददगार होता है। रात को सोने से पहले पिंपल पर अरंडी का तेल लगाकर सो जाएं। नियमित रूप से अरंडी के तेल का इस्तेमाल करने से जल्द लाभ प्राप्त होता है।

5 – शहद भी पिंपल को समाप्त करने में असरदायक होता है। रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाने से पिंपल समाप्त होते है और चेहरे की चमक भी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: सभी लड़कियों को उनके नाखून से विशेष लगाव होता है। हार लड़की लंबे और मजबूत नाखून की चाहत रखती है, आज हम आपको बड़ी जल्दी और आसानी से नाखून बढ़ाने का उपाय बता रहे हैं, खुद आजमा कर देखें।

- Advertisement -