ऑनियन उत्तपम रेसिपी हिंदी में । Onion uttapam recipe in Hindi
उत्तपम दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपको ऑनियन पसंद है तो आपको ऑनियन उत्तपम (Onion uttapam recipe in Hindi) बहुत ज्यादा पसंद आएगा। चलिए अब हम आपको ऑनियन उत्तपम बनाने की रेसिपी बता रहे है।
ऑनियन उत्तपम बनाने के लिए जरुरी सामान
दो बारीक कटी हुई प्याज, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक इंच बड़ा अदरक का टुकड़ा, पाँच करी पत्ता, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तीन कप चावल, आधा चम्मच मेथी दाना, एक कप उड़द की दाल, दो कप धोकर निचोड़ा हुआ मुरमुरा, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक
ऑनियन उत्तपम बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल में चावल को पानी में डालकर 5 घंटे के लिए भिगो का रख दें। एक अन्य बाउल में उड़द की दाल को पानी में भिगो कर रख दें। पाँच घंटे बाद मिक्सी के जार में उड़द की दाल डालकर महीन पीस लें। महीन पीसी हुई दाल को एक बड़े भगोने में डाल दें। उसके बाद मिक्सी के जार में भीगे हुए चावलों को डालकर दरदरा पीस लें।
दरदरे पीसे हुए चावलों को दाल वाले बाउल में डाल दें। उसके बाद मिक्सी के जार में धुले और निचोड़े हुए मुरमुरे डालकर महीन पीस लें। फिर पीसे हुए मुरमुरे को दाल वाले बाउल में डाल दें। तीनो चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके 8 घंटे के लिए रख दें। उसके बाद एक बड़ी प्याली में बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक घिसा हुआ अदरक, करी पत्ता, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।
एक नॉनस्टिक तवे पर दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। फिर घोल को तवे पर डाल कर गोलाकार में मोटा मोटा फैला दें। उसके बाद प्याज वाले मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर उत्तपम के ऊपर फैलाते हुए डाल कर हल्का सा दबा दें।
एक चम्मच उत्तपम के चारो तरफ डाल दें। तवे को ढककर कर धीमी आँच पर दो मिनट तक पकाएं। फिर उत्तपम को पलट दें। जब उत्तपम अच्छी तरह से सिक जाएं तब उत्तपम को प्लेट में निकाल लें। स्वादिष्ट ऑनियन उत्तपम बनकर तैयार है।