ॐ प्र प्री प्रो मंत्र हिंदी में । Om Pra Pri Pro Mantra in Hindi

जिस तरह ज्योतिष ज्ञान के मुताबिक शनि ग्रह का हमारी कुंडली में एक बड़ा ही खास प्रभाव माना जाता है, उसी तरह धार्मिक मान्यताओं में शनि देव की पूजा का विशेष महत्व बताया जाता है। शनि देव की पूजा से ही शनि ग्रह को उचित दसा में रखा जा सकता है और इसके लिए इस मंत्र का पाठ बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मंत्र के जाप से शनि के शुभ प्रभाव हमारी कुंडली पर पड़ते हैं।

- Advertisement -
   

ॐ प्र प्री प्रो मंत्र हिंदी में । Om Pra Pri Pro Mantra in Hindi

ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः ।।

ॐ प्र प्री प्रो मंत्र का विवरण :
शनि देव के इस मंत्र को उनका बीज मंत्र या शनि देव का तांत्रिक मंत्र भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है की इस मंत्र का जाप आपको आपके सभी दुखों और परेशानियों से मुक्ति दिलाता है। मानते हैं की इस मंत्र का पाठ जो भी नियमित रूप से करता है उसे भगवान शनि की कृपा प्राप्त होती है और इसके परिणामस्वरूप उनके जीवन में शुभ असर देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: हनुमान जी का यह मंत्र उनके रुद्र रूप का प्रतीक माना जाता है, इसके जाप से आपको उनकी कृपा और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। आप भी जानें यह विशेष मंत्र और करें इसका जाप।

कहते हैं की इस मंत्र का पाठ उन लोगों को विशेष तौर पर करना चाहिए जिनकी कुंडली में शनि दोष हो। इस मंत्र की मदद से आपका शनि दोष दूर होता है और कुंडली में शनि ग्रह होने के कारण आने वाले किसी भी संकट से छुटकारा मिलता है। इस मंत्र को पाठ करने हेतु शनिवार का दिन उचित माना जाता है। शनिवार को स्नान कर शनि देव की विधि पूर्वक पूजा के बाद इस मंत्र का 108 बार जप करना बेहद लाभकारी सिद्ध होता है।

- Advertisement -