सूजी किस चीज से बनती है । Suji kis chij se banti hai
शायद ही कोई घर हो जिसमे सूजी का इस्तेमाल ना किया जाता हो। सूजी का हलवा बच्चो से लेकर बढ़ो तक सभी को बेहद पसंद होता है। सूजी का इस्तेमाल हलवे के अलावा इडली इत्यादि बनाने में किया जाता है। काफी सारे लोगो के मन में यह सवाल होता है की सूजी किस चीज से बनती है? या सूजी को कैसे बनाया जाता है? अगर आपको भी सूजी के बारे में जानकारी नहीं है तो चलिए अब हम आपको बताते है की सूजी किस चीज से बनाई जाती है।
गेंहू की अलग अलग किस्म देखने को मिलती है। दुरूम नामक गेहूँ की किस्म का इस्तेमाल सूजी बनाने के लिए किया जाता है। हालाँकि अलग अलग क्षेत्रो में गेंहू की किसी भी किस्म से सूजी बना दी जाती है। दुरूम गेंहू से बनने वाली सूजी का रंग पीला और अन्य गेंहू की किस्म से बनी सूजी का रंग सफेद देखने को मिलता है।
सूजी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूँ को अच्छी तरह से साफ करके पानी से अच्छी तरह से धोया जाता है। उसके बाद साफ धुले हुए गेंहू को अच्छी तरह से सुखाते है। जब गेंहू अच्छी तरह से सुख जाता है तब गेंहू मशीन में डालकर उसके ऊपर के छिलके को हटा दिया जाता है। बचे हुए गेंहू के भाग को मशीन के द्वारा महीन टुकड़ो में तोड़ दिया जाता है।
महीन टुकड़ो को सूजी या रवा के नाम से जाना जाता है। हालाँकि सूजी को गेहूँ के मुकाबले कम पौष्टिक माना जाता है। दरसल सूजी को बनाने के लिए गेंहू का छिलका हटा दिया जाता है और गेंहू के छिलके में सबसे ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते है।