महाशिवरात्रि के त्यौहार के बाद से इन राशियों के लिए होगी अच्छे समय की शुरुआत कुम्भ सहित होगी धन की प्राप्ति।

इस वर्ष के महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। भगवान शिव के समर्पण में मनाये जाने वाले इस त्यौहार से पूर्व दो बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन आ रहा है। 13 फरवरी को सूर्य का प्रवेश कुम्भ राशि में हो चूका है और 15 फरवरी से शुक्र भी मीन राशि में जा चुके हैं। माना जा रहा है की महाशिवरात्रि से पूर्व इन दो बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होना एक बहुत महत्वपूर्ण बात है। ज्योतिषियों की मानें तो महाशिवरात्रि से पहले इन ग्रहों की चाल में अंतर से इन पांच राशियों के लिए अच्छे दिन आ सकते हैं।

- Advertisement -
   

मिथुन राशि- ज्योतिषियों की गणना को मानें तो इस महाशिवरात्रि के बाद से मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। उन्हें आर्थिक रूप से भी लाभ मिलने के आसार हैं और उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलने की उम्मीद है। नौकरी और व्यापार के मामलों में भी तरक्की की उम्मीद है। आपके ऑफिस में भी आपके काम की सराहना मिलेगी। आपका साहस पराक्रम भी बढ़ेगा और आपको मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। रिश्तों के मामलों में भी अच्छे समय का आगमन होगा, दांपत्य जीवन में भी अच्छे दिन आने के संकेत हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि की बात करें तो उनके लिए इस महाशिवरात्रि से नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं। आपकी सभी योजनाओं के सफल होने के आसार हैं। जिन लोगों को नौकरी से जुड़ी समस्याएं थी उनके लिए खुशखबरी आने की उम्मीद है। प्रोमोशन मिलने के योग भी बनते दिख रहे हैं। शिक्षा के मामले में भी अच्छे संकेत नजर आ रहें हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को मिल सकती है अच्छी खबर।

कन्या राशि- महाशिवरात्रि के बाद का समय कन्या राशि वालों के लिए अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी और कारोबार के मामले में लाभ होने के आसार है। धन के मामलों में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। आपके लिए प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह अनुकूल समय है। इस समय के दौरान किया गया निवेश लम्बे समय तक आपको लाभ देगा। दांपत्य जीवन में भी मधुर समय का आगमन होगा।

धनु राशि-
इस महाशिवरात्रि से धनु राशि वाले लोगों के भी अच्छे समय की शुरुआत हो जाएगी। पैसों के लेनदेन के लिए यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कर्ज में फंसे हुए पैसे के वापस मिलने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए भी यह समय उचित है। आपके आय के स्रोत में भी इजाफा होने के आसार हैं। समाज में आपके मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। व्यापार से जुड़ी रणनीति में लाभ प्राप्त होंगे। काम के मामलों में आपकी प्रशंसा होगी।

कुम्भ राशि- इस वर्ष के महाशिवरात्रि का त्यौहार कुम्भ राशि वालों के लिए किस्मत बदल सकता है। आपके प्रत्येक कार्य में आपको सफलता मिलेगी। अचानक से ही आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। पैसों के बचत के मामले में आप सफल रहेंगे और आपके खर्च पर आपका नियंत्रण बना रहेगा। नौकरी के लिए अच्छे अवसर आने की उम्मीद है। यह समय आपके लिए बेहद ही लाभकारी होने वाला है। भाई-बहन, माता-पिता के साथ आपके रिश्ते को और भी मजबूती मिलेगी और उनका सहयोग प्राप्त होगा।

- Advertisement -