कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वास्तु टिप्स हिंदी में । Vastu tips for loan in Hindi

    कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वास्तु टिप्स हिंदी में । Vastu tips for loan in Hindi

    शायद ही कोई इंसान हो जिसे कर्ज लेना पसंद हो लेकिन कई बार इंसान को हालातो के आगे मजबूर होकर कर्ज लेना पड़ जाता है। जो भी इंसान कर्ज लेता है वो जल्दी से जल्दी कर्ज से मुक्ति पाना चाहता है। लेकिन कई बार लाख कोशिश करने के बाद भी इंसान कर्ज से मुक्ति नहीं पाता है। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत सारे उपाय बताए गए है। चलिए अब हम आपको कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वास्तु टिप्स बता रहे है।

    - Advertisement -
       

    1 – अगर आपने किसी से कर्ज लिया है तो उस कर्ज की पहली किस्त मंगलवार के दिन देनी की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है की मंगलवार के दिन किस्त देने से कर्ज जल्दी समाप्त होता है।

    2 – अगर आपके ऊपर कर्ज है तो घर या दुकान में भगवान कुबेर और धन की देवी लक्ष्मी की फोटो या मूर्ति को उत्तर दिशा में स्थापित करें। नियमित रूप से दोनों की पूजा करने से बहुत जल्द कर्ज से छुटकारा प्राप्त होता है।

    3 – अपने घर या दुकान में कांच या शीशे को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाएं। ऐसा करने से जल्द आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है।

    4 – रात में खाना खाने के बाद कभी भी झूठे बर्तन रसोई में नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी नाराज होती है। अगर आप चाहते है की माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसे तो रात के समय रसोई में झूठे बर्तन बिलकुल ना छोड़ें।

    5 – घर में कूड़ा कभी भी उत्तर दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए। घर का कूड़ा कभी भी शाम के समय पर नहीं फेकना चाहिए। ऐसा माना जाता है की शाम के समय कूड़ा फेकने से घर से लक्ष्मी माता चली जाती है।

    यह भी पढ़ें: दांतों की देखभाल और उनकी सुरक्षा करना बेहद ही महत्वपूर्ण होता है, आज हम आपको दांतों की सुरक्षा से जुड़े कुछ बेहद ही प्रभावी टिप्स बता रहे हैं, इन्हें अपनाएँ और करें अपने दांतों की देखभाल।

    - Advertisement -