दांतो की सुरक्षा के लिए टिप्स हिंदी में । Teeth safety tips in Hindi

दांतो की सुरक्षा के लिए टिप्स हिंदी में । Teeth safety tips in Hindi

दांत में थोड़ी सी परेशानी होने पर इंसान बहुत ज्यादा विचलित हो जाता है। हालाँकि अधिकतर इंसान दांतो की देखभाल नहीं करते है। इंसान को दांतो का ख्याल तभी आता है जब दांतो में किसी प्रकार की परेशानी हो जाती है। दांतो की देखभाल हम सभी को करनी चाहिए। चलिए अब हम आपको दांतो को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरुरी टिप्स बताने जा रहे है। नीचे बताई जा रही टिप्स को अपनाकर आप आसानी से अपने दांतो को सुरक्षित रख सकते है

- Advertisement -
   

1 – दांतो को साफ करने के लिए हमेशा मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्रश करते समय ख्याल रखें की दांतो का ज्यादा रगड़ें नहीं, दांतो को ज्यादा रगड़ने से दांतो और मसूढ़ों को नुक्सान पहुँचता है।

2 – सप्ताह में एक या दो बार पानी में थोड़ा सा हाइड्रोजन पराक्साइड डालकर अच्छी तरह से मिलाकर कुल्ला कर लें। हाइड्रोजन पराक्साइड मिले पानी से कुल्ला करने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया समाप्त हो जाते है।

3 – यह तो आप सभी अच्छी तरह से जानते ही होंगे की मीठा दांतो के लिए हानिकारक होता है। इसीलिए चीनी या चीनी से बने खाद्य पदार्थों का सेवन सिमित मात्रा में करें। चिपचिपे खाद्य पदार्थों का सेवन करने के तुरंत बाद पानी से कुला जरूर करें। कुल्ला करने से चिपचिपा पदार्थ दांतो से निकल जाता है।

4 – हमेशा अधिक ठंडे और गरम खाद्य पदार्थो का सेवन करने से बचना चाहिए।

5 – निश्चित समय अंतराल पर दांतो के डॉक्टर से अपने दांतो का चेकअप जरूर करवाएं। चेकअप करवाने से आपको दांतो के बारे में पता रहता है और अगर दांतो में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो उसे समय से दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पालतू जानवर को पालना कई लोगों का शौक होता है, लेकिन उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी होती है, आज हम आपको पेट्स की देखभाल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे हैं।

- Advertisement -