दांतो की देखभाल के लिए टिप्स हिंदी में । Teeth care tips in Hindi

दांतो की देखभाल के लिए टिप्स हिंदी में । Teeth care tips in Hindi

किसी भी इंसान के दांत मजबूत ना हो तो इंसान को खाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रत्येक इंसान की चाहत होती है की उसके दांत मजबूत और चमकदार हो। अधिकतर इंसान सोचते है कि सुबह दांत को साफ करने से दांतो की देखभाल हो गई। लेकिन दांतो को मजबूत बनाने के लिए केवल सुबह ब्रश करना ही काफी नहीं है। चलिए अब हम आपको दांतो को मजबूत बनाने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिन्हे अपनाकर आप आसानी से अपने दांतो को मजबूत बना सकते है।

- Advertisement -
   

1 – दांतो की चमक बढ़ाने के लिए बेकिंग सोडा भी काफी असरदायक है। सबसे पहले आधा चम्मच बेकिंग सोडा में चुटकी भर नमक मिलाकर ब्रश से दांतो को साफ कर लें। बेकिंग सोडा के मिश्रण से दांत साफ करने से दांत चमकदार बनते है।

2 – नियमित रूप से सुबह उठकर और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करना चाहिए।

3 – अपने डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमे कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मौजूद हो। कैल्शियम का सेवन करने से दांत स्वस्थ और मजबूत बनते है।
4 – दांतो को स्वस्थ रखने के लिए निश्चित समय अंतराल पर फ्लॉसिंग कराना भी बेहद जरुरी है। फ्लॉसिंग की मदद दांतो के बीच में फंसी चीजें आसानी से बाहर निकाली जाती है जिसकी वजह से दांतो में सदन और मसूड़ों की परेशानी नहीं होती है।

5 – दांतो की सड़न और दांतो की परेशानी को दूर करने के लिए अखरोट की गिरी फायदेमंद साबित होती है। थोड़ी सी अखरोट की गिरी को पीस कर पॉउडर बना लें। फिर इस पॉउडर को अपने टूथपेस्ट में अच्छी तरह से मिलाकर ब्रश करें।

यह भी पढ़ें: अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए कई लोग बड़ी मशक्कत करते हैं पर उचित नतीजा नहीं मिल पाता, आज हम आपको अपनी हाइट बढ़ाने के लिए बेहद ही आसान और प्रभाव तरीका बता रहे हैं।

- Advertisement -