पेट केयर टिप्स हिंदी में । Pet care tips in Hindi

पेट केयर टिप्स हिंदी में । Pet care tips in Hindi

लगभग सभी इंसानो को पेट्स पालना पसंद होता है और प्रत्येक घर कोई ना कोई पेट देखने को मिलता है। लेकिन पेट पालने का अर्थ है की आपके घर में एक नया मेंबर आ गया है। अगर आप पेट्स को शौक के लिए पाल रहे है तो पेट्स की जिम्मेदारी भी आपकी है। पेट्स को भी आपकी तरह ही देखभाल की जरुरत होती है।

- Advertisement -
   

काफी सारे इंसान पेट को इसीलिए नहीं पालते है क्योंकि उन्हें पेट की देखभाल के बारे में जानकारी नहीं होती है। चलिए आज हम आपको पेट केयर टिप्स के बारे में बताते है, जिन्हे जानने के बाद आप आसानी से घर पर पेट को पाल सकते है

1 – आप जो भी पेट जैसे डॉग, केट या तोता इत्यादि पालना चाहते है तो सबसे पहले उस पेट की नस्ल के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें। आप जिस नस्ल का पेट लेना चाहते है, उस नस्ल के बारे में जानकारी जैसे पेट्स को खाने में क्या पसंद है और क्या पसंद नहीं है? इत्यादि प्राप्त करें।

2 – हमेशा स्वस्थ पेट को ही खरीदें, अगर मुमकिन हो तो पेट खरीदने से पहले चेकअप करवा लें।

3 – जब आप पेट को घर में लाएं तो उसके रहने का इंतजाम भी सही से करें। सर्दियों के मौसम में पेट के लिए गर्म जगह और गर्म कपड़ो का खास ख्याल रखेंl

4 – पेट की साफ सफाई का खास ख्याल रखें। पेट को समय समय पर नहलाएं। पेट को नहलाते समय ख्याल रखें की पेट के कान में पानी ना जाएं।

5 – निश्चित समय अंतराल पर अपने पेट का चेकअप पेट्स के डॉक्टर से जरूर कराएं।

- Advertisement -