नई किचन टिप्स हिंदी में । New kitchen tips in Hindi
किचन को साफ रखना बहुत ज्यादा जरुरी होता है। हालाँकि जब भी इंसान किचन में खाना बनाता है तो किचन गंदा भी जरूर होता है। काफी सारे इंसान खाना बनाना पसंद इसीलिए नहीं करते है की क्योंकि उनके मन में खाना बंनाने को लेकर डर होता है। चलिए आज हम आपको कुछ किचन टिप्स के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। नीचे बताई जा रही टिप्स आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित हो सकती है।
1 – कई बार ग्रेवी बनाते समय तेल या घी अधिक मात्रा में डल जाता है। ग्रेवी में से अतिरिक्त तेल या घी को निकालने के लिए सब्जी को 5 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। फ्रीजर में रखने से ग्रेवी में मौजूद तेल या घी ऊपर जम जाता है। तेल या घी को ऊपर से निकाल दें और जब खाना खाना हो तब ग्रेवी को गर्म कर लें।
2 – काफी सारे घरो में भिंडी इसीलिए नहीं बनाई जाती है क्योंकि भिंडी में चिपचिपापन होता है। भिंडी बनाते समय नींबू का रस डालने से चिपचिपापन समाप्त हो जाता है।
3 – बरसात के मौसम में चावलों में कीड़े की समस्या होना आम बात है। चावलों में कीड़े होने से रोकने के लिए पत्तो सहित नीम की डंडी लेकर चावलों में रख दें। नीम की डंडी रखने से चावलों में कीड़े नहीं पड़ते है।
4 – चावल लगभग सभी घरो में रोजाना बनते ही है। चावलों को ज्यादा खिला हुआ और सफेद बनाने के लिए चावल बनाते समय एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
5 – किचन में काम करते समय फ्लोर पर सामान गिरना आम बात है। लेकिन जब फ्लोर पर कोई चिपचिपा पदार्थ गिर जाता है तो इंसान को उसे छुड़ाने में काफी मेहनत करनी पढ़ती है। फ्लोर से चिपचिपे पदार्थ को छुड़ाने के लिए पदार्थ के ऊपर ब्लीच डालकर रगड़ दें। ऐसा करने से चिपचिपा पदार्थ आसानी से अलग हो जाता है।