रवा ढोकला रेसिपी हिंदी में | Rava dhokla recipe in Hindi

रवा ढोकला कैसे बनायें | Rava dhokla recipe in Hindi

बेसन का ढोकला तो आपने बहुत बार खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी रवा ढोकला (Rava dhokla recipe in Hindi) खाया है| चलिए आज हम आपको रवा ढोकला बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

रवा ढोकला बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप रवा, एक कप फेंटी हुई दही, आधा कप मटर के दाने, चौथाई कप बारीक कटी हुई गोभी, आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक चम्मच नींबू का रस, दो चुटकी हल्दी पॉउडर, तेल, आधा चम्मच ईनो, आधा चम्मच राई, दो लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और स्वादनुसार नमक

रवा ढोकला बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में सूजी छान लें| फिर बाउल में फेंटी हुई दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें| फिर इस बाउल में सभी सब्जी और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें| एक बड़े बर्तन में दो गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर बर्तन में स्टेण्ड रख दें|

जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उसमे एक चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से फैला दें| फिर दही वाले घोल में ईनो डालकर हल्का सा फेंट लें| फिर इस मिश्रण को ढोकला बनाने वाले बर्तन में डाल दें| फिर इस बर्तन को स्टेंड के ऊपर रख दें| बर्तन को किसी प्लेट से ढक दें| 20 मिनट बाद ढोकले को चाकू की मदद से चैक कर लें|

ढोकला पूरी तरह से पक गया हो तो गैस बंद कर दें| ठंडो होने पर ढोकले को एक प्लेट में निकालकर अपनी पसंद के आकार में काट लें| एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर पैन में राई डालकर भून लें| फिर लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें| फिर इस मिश्रण को ढोकले के ऊपर डाल दें|

यह भी पढ़ें: राज कचौरी रेसिपी हिंदी में

बारीक कटे हुए हरे धनिए से गार्निश कर लें| स्वादिष्ट रवा ढोकला बनकर तैयार है| ढोकले को हरे धनिये की चटनी और इमली की चटनी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -