रुद्र मंत्र | Rudra Mantra Lyrics in Hindi

इस आधुनिक युग में मनुष्य का जीवन काफी जटिल हो गया है। मनुष्य सरल जीवन जीना चाहता लेकिन जी नहीं पाता क्योंकि वह अनेकों तरह की समस्याओं से ग्रसित होता है। इस तरह की समस्याओं की वजह से मानव का मन हमेशा बेचैन रहता है। अगर मनुष्य अपने बेचैन मन को शांत कर लेता है तो वह अपने समस्याओं से भी आसानी से छुटकारा पा लेता है। इसके लिए उसे रूद्र मंत्र का जाप (Rudra Mantra Lyrics in Hindi) करना होगा।

- Advertisement -
   

रुद्र मंत्र | Rudra Mantra Lyrics in Hindi

ॐ नमो भगवते रुद्राय
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे
महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्

रुद्र मंत्र का अर्थ: हे भगवान रुद्र आप पवित्र है, हम आपको नमन करता हूँ। हे भगवान आप सर्वशक्तिमान है, आप आदर्श है, आपको हम फिर से नमन करता हूँ। हे भगवान आप हमें बुद्धि दे और ज्ञान से प्रबुद्ध करें, आप हम हमेशा आभारी है।

रूद्र मंत्र का जाप सोमवार के दिन करना होता है। रूद्र मंत्र का जाप भगवान शिव के प्रतिमा के सामने समर्पित करना होता है। रूद्र मंत्र का जाप प्रातः काल में सूर्योदय के समय करना होता है। रुद्र मंत्र का जाप करते समय रुद्राक्ष से बनी माला का उपयोग करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय भगवान के सामने अगरबत्ती जलाना होता है और उन पर फूल चढ़ाना होता है। इस मंत्र का जाप कम से कम सोलह बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: अपने घर आँगन को पवित्र रखकर अपने परिवार की प्रगति के लिए आपको अपनाना होगा ये विशेष मार्ग

रुद्र मंत्र के जाप से भगवान शिव प्रसन्न होते है और अपनी दृष्टि अपने भक्तों पर बनाए रहते है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्यों को अच्छा स्वास्थ्य, सफल जीवन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस मंत्र के प्रभाव से सफल करियर बनता है और व्यवसाय में सफलता हासिल होती है। इस मंत्र के प्रभाव से मन की बेचैनी शांत होती है। इस मंत्र के जाप के प्रभाव से मानसिक तनाव जैसे समस्याएं दूर हो जाती हैं। रूद्र मंत्र के जाप से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है और जीवन से असंतोष दूर होता है।

- Advertisement -