अगर आप भी चाहते हैं की आपके घर में हो देवी लक्ष्मी की कृपा और धन की वृद्धि का बने योग, तो शुक्रवार के दिन लक्ष्मी की यह खास पूजा।

ऐसा कहना गलत नहीं की घर को खुशहाल बनाने के लिए उस घर पर मां महालक्ष्मी की पूर्ण कृपा होनी चाहिए। माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई सारे तरीके बताये गए हैं, लेकिन उनमें से ये सबसे महत्वपूर्ण है। आइये इस आध्यात्मिक पोस्ट के जरिये इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

- Advertisement -
   

ऐसा कहा जाता है की सेंधा नमक में घर में लक्ष्मी की कृपा को बढ़ाने की बहुत अधिक शक्ति होती है। इसकी वजह यह बताई जाती है की माँ लक्ष्मी ने समुद्र में प्रकट लिया था इसलिए इस नमक को मां महालक्ष्मी के एक रूप के रूप में देखा जाता है। ऐसा भी माना जाता है की अगर हम इस नमक का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो मां की कृपा बनी रहेगी।

घर में करनी चाहिए लक्ष्मी की यह खास पूजा
आपको यह उपाय शुक्रवार को सुबह 6 से 7 बजे के बीच करना होता है। इस उपाय को करने के लिए आपको एक पैकेट सेंधा नमक खरीदना है। कोशिश करें की आप इसे उसी दिन यानी शुक्रवार को ही खरीदें, जिस दिन आपको यह पूजा करनी है। हालाँकि अगर आपके लिए यह संभव ना हो पाए तो इसे एक दिन पहली रात को ही खरीद लें।

अब आपको खरीदा हुआ सेंधा नमक शुक्रवार की सुबह पूजा कक्ष में रख देना है और पूजा करने के बाद नमक लेकर एक जार में भरकर रख लें। जार भरते समय एक रुपये का सिक्का भी जार में रखें। यदि आप इस काबिल हों या आपके लिए सुविधाजनक है तो एक रुपये के सिक्के के स्थान पर एक छोटा चांदी का सिक्का भी रख सकते हैं, इससे यह उपाय और भी खास होगा।

यह उपाय शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन किया जा सकता है। इन दो दिनों में आपको जिस दिन भी सुविधा लगे आप यह कर सकते हैं। शुक्रवार का दिन शुक्र देव का होता है और नमक भी शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है। इसी तरह चांदी के सिक्कों पर भी शुक्र देव की कृपा होती है। शुक्रवार का दिन मां महालक्ष्मी की कृपा का दिन होता है और कहा जाता है कि यदि आप इस दिन आप यह उपाय करते हैं जो धन को आकर्षित करने वाला होता है, तो आपको जल्द ही फल मिलेगा। ऐसा भी कहा जाता है कि इस उपाय से धन की कमी की समस्या आपके पास नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें: देवी के आशीर्वाद से प्रभावित इस एक वस्तु को अपने घर में रखने से आपकी दहलीज पर कोई भी बुराई या काले साये प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

जैसा अकसर कहा जाता है, विश्वास के बिना कुछ भी मुमकिन नहीं होता। हम यह जानकारी इस बात के साथ समाप्त करते हैं की अगर आप इसे पूर्ण विश्वास के साथ करेंगे तो इसका लाभ निश्चित तौर पर आपको मिलेगा और आप भी अपने जीवन में धन की वृद्धि कर सकते हैं।

- Advertisement -