क्या आप भी अच्छी कमाई होने के बावजूद भी नहीं बचा पाते पैसे? मात्र एक मुट्ठी इस दाल के साथ करें यह उपाय, पैसे के खर्च पर लगेगा अंकुश और होने लगेगी बचत।

कई लोगों के साथ यह होता है की अच्छी कमाई हो रही है लेकिन पैसे नहीं बच पा रहे। अगर हम अपनी कमाई में से कुछ रुपए भी बचा लें तो यह अच्छे संकेत हैं। अगर हम धन नहीं बचा पाते हैं इसका अर्थ है की हमारी जितनी कमाई हो रही है उससे ज्यादा हमारा खर्चा हो रहा है। और इस स्थिति में हमपर कर्ज आने शुरू हो सकते हैं। आज हम आपको इस अनावश्यक खर्चे से बचने के उपाय बताएंगे जिससे आप बचत भी कर पाएंगे। यह एक बेहद ही सरल तांत्रिक उपाय है।

- Advertisement -
   

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कमाने वाला ही जनता है की उसे एक-एक रुपये के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ती है। कमाए हुए पैसों से घर के लिए कुछ खरीदना या अपने बच्चों के लिए कुछ खरीदने में जो संतुष्टि मिलती है वो किसी और चीज में नहीं। हालाँकि, कई बार हम कुछ पैसे खर्च करते हैं तो हमें अफसोस होता है की क्या यह जरूरी खर्चा है। कहीं हम फिजूलखर्ची तो नहीं कर रहे। हम इस आध्यात्मिक पोस्ट के जरिये इसी फिजूलखर्ची को रोकने और हाथ में पैसा बनाये रखने का एक सरल उपाय जानेंगे।

धन की बर्बादी से बचने के लिए
इस सरल से उपाय को करने के लिए आपको एक छोटा सा लाल कपड़ा लेना है। फिर इसमें घर में मौजूद मसूर की दाल जो कि खाना बनाने में काम आती है ले लेना है। यह उपाय इन दो वस्तुओं से ही हो जाता है।

इसके बाद आपको उस छोटे से लाल कपड़े में मुट्ठी भर मसूर की दाल रख कर गाँठ बाँध लेनी है। उसके बाद घर के सभी सदस्यों की इस गाँठ में बांधें मसूर दाल से नजर उतार लेनी है। नजर उठाते समय इस बात का ध्यान रखें की यह घडी की उलटी दिशा में घुमाते हुए किया जाता है। इसके बाद इसे यूँ ही घर के किसी कोने में रख दें और अगले दिन इस गांठ को बहते पानी में छोड़ दें।

इस विधि को शाम 6:00 बजे के बाद करना सबसे अच्छा होता है क्योंकि उस समय हमारे घर में जलने वाले दीपक से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो चुकी होती है। इस उपाय को आप किसी भी दिन कर सकते हैं। साथ ही ध्यान रहे की इसे बहते पानी में ही छोड़ना है, हमारे घर के आस-पास नहीं फेकें।

यह भी पढ़ें: शाम का दिया जलाने के बाद भूलकर भी नहीं करें ये कार्य। ऐसा करने से ऐसा होगा जैसे हम मां महालक्ष्मी को घर से बाहर भेज रहे हैं।

नजर से बचाने वाला यह उपाय हमारे पूर्वजों द्वारा हमेशा ही किया जाता था। नजर दूर करने से हमेशा हमारी सारी नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां हमसे दूर हो जाती हैं। अगर आप विश्वास करते हैं तो इसे आजमा कर जरूर देखें।

- Advertisement -