दुर्गा माँ मंत्र हिंदी में । Durga maa mantra in Hindi

दुर्गा माँ मंत्र हिंदी में । Durga maa mantra in Hindi

हिन्दू धर्म में माँ दुर्गा को सबसे शक्तिशाली देवी के रूप में पूजा जाता है। जब किसी भी इंसान के जीवन में कष्ट या दुःख आता है तो इंसान भगवान की शरण में जाता है और भगवान से प्रार्थना करता है की उसके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएं। माँ दुर्गा की उपासना करने से जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते है।

चलिए अब हम आपको माँ दुर्गा के शक्तिशाली और प्रभावशाली मंत्र के बारे में जानकारी दे रहे है। नियमित रूप से माँ दुर्गा मंत्र का जाप करने जीवन में आने वाली सभी समस्याओ के साथ साथ बिजनेस में आने वाली सभी रुकावट दूर हो जाती है।

- Advertisement -

माँ दुर्गा मंत्र इन हिंदी
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

माँ दुर्गा मंत्र का जाप करने का तरीका
माँ दुर्गा मन्त्र का जाप ब्रह्म मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है। इसीलिए सब्रह्म मुहूर्त में उठ कर घर की साफ सफाई और फ्रेश होने के बाद स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ कपड़ें पहन कर पूजा स्थल पर साफ आसान बिछा लें। उसके बाद अपने सामने चौकी रख कर उसके ऊपर साफ कपडा बिछा लें।

फिर चौकी के ऊपर माँ दुर्गा की मूर्ति या फोटो रख लें। माता की मूर्ति के सामने घी का दीपक और धूप बत्ती जला दें। माता को पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करके माता की पूजा अर्चना कर लें। उसके बाद हाथ में तुलसी की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें।

यह भी पढ़ें: भगवान शिव के इस तांडव स्त्रोत में उनके रूद्र रूप की शक्ति होती है, जिसके जाप मात्र से किसी भी व्यक्ति का कल्याण हो जाता है, जीवन के सभी दुःख-पीड़ा का नास हो जाता है और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मंत्र उच्चारण के बाद हाथ जोड़कर माँ दुर्गा से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करें। रोजाना माँ दुर्गा के इस मंत्र का जाप करने से माँ दुर्गा बहुत जल्दी प्रसन्न होती है।

- Advertisement -