तुलसी मंत्र | Tulsi Mantra Lyrics in Hindi

हिन्दू संस्कृति सभ्यता में ऐसा कहा जाता है कि घर एक मंदिर होता है। अपने घर को पवित्र बनाना हर व्यक्ति का कर्तव्य होता है। अगर व्यक्ति अपने घर को शुद्ध बनाकर रखता है तो उसकी और उसके परिवार की प्रगति होती है। अपने घर को पवित्र बनाने के लिए मनुष्यों को कुछ आध्यात्मिक मार्ग अपनाना पड़ता है, इसके तहत तुलसी मंत्र का जाप (Tulsi Mantra Lyrics in Hindi) करना होता है।

- Advertisement -
   

तुलसी मंत्र | Tulsi Mantra Lyrics in Hindi

ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे,
विष्णुप्रियायै च धीमहि,
तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्

तुलसी मंत्र का अर्थ: हे तुलसी माता आप विष्णु प्रिय है, हे तुलसी आपको हम प्रणाम करते है, हे माता आप हमें उच्च बुद्धि दे। हे माता आप हमारे मन को रोशन करें।

तुलसी माता के मंत्र का जाप तुलसी पौधे के पास करना होता है। तुलसी माता के मंत्र का जाप करते समय मिट्टी का दीया जलाना होता है। इस मंत्र का जाप शाम के समय सूर्यास्त के वक्त करना होता है। तुलसी माता के मंत्र का जाप करते समय अपने चेहरे को पूरब दिशा के तरफ रखना होता है। इस मंत्र का जाप मंगलवार और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन करना होता है।

इस मंत्र का जाप कम से कम ग्यारह बार करना होता है। इस मंत्र का जाप करने के बाद तुलसी के पौधे को कलश के माध्यम से जल अर्पित करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना होता है। तुलसी माता के मंत्र का जाप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

इसे भी पढ़े: अपने वैवाहिक जीवन को सुखद और बाधा रहित बनाने के लिए करें माता कात्यायनी के इस मंत्र का जाप और पाए अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग

इस मंत्र के प्रभाव से सफलता का मार्ग आसान हो जाता है। इस मंत्र के द्वारा व्यक्ति के आय में बढ़ोतरी होती है और मनुष्य वित्तीय समस्याओं से निजात पाता है। तुलसी माता के इस मंत्र के जाप से घर पवित्र हो जाता है और परिवार की प्रगति होती है।

- Advertisement -