कात्यायनी मंत्र | Katyayani Mantra Lyrics in Hindi

हिंदू संस्कृति सभ्यता के अनुसार विवाह जीवन की एक अहम संस्कार है। ये सोलह संस्कारों में से एक अनोखा संस्कार है। हरेक सामान्य मनुष्य इस संस्कार से होकर गुजरता है लेकिन हरेक के वैवाहिक जीवन में चाहे अनचाहे में कभी न कभी कुछ न कुछ परेशानियाँ आ ही जाती है। इस तरह की आई हुई परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए माता कात्यायनी के मंत्र (Katyayani Mantra Lyrics in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

कात्यायनी मंत्र | Katyayani Mantra Lyrics in Hindi

कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि
नन्द गोपसुतं देविपतिं मे कुरु ते नमः
ॐ ह्रीं कात्यायन्यै स्वाहा,
ह्रीं श्रीं कात्यायन्यै स्वाहा

कात्यायनी मंत्र का अर्थ: हे माता कात्यायनी आप महामाया है, आप महायोगी है, आप अंतर्यामी है, आप ही हमारे न्याय कर्त्ता है। हे माँ कात्यायनी आपको हमारा नमस्कार है, आप हम पर दया करें, आप हमारे जीवन में सुख प्रदान करें।

माता कात्यायनी के मंत्र का जाप प्रातः काल में सूर्योदय के बाद करना होता है। इस मंत्र का जाप माता कात्यायनी की तस्वीर या मूर्ति के सामने करना होता है। इस मंत्र जाप करते समय लाल रंग का वस्त्र धारण करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय माता के चरणों में लाल फूल अर्पण करना होता है।

इसे भी पढ़े: आप अपने कुंडली ग्रहों को बलवान बनाने के लिए सिर्फ करें ये काम, कभी नहीं रहेंगे उदास, जीवन में होगा अद्भुत चमत्कार

माता कात्यायनी के मंत्र के जाप के दौरान माता के सामने घी के दीये जलते रहने चाहिए। इस मंत्र का जाप बारह बार करना होता है। माता कात्यायनी के इस मंत्र का जाप सामान्यतः शुक्रवार को करना चाहिए। इस मंत्र के प्रभाव से जीवनसाथी प्राप्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। माता कात्यायनी के मंत्र के जाप के प्रभाव से वैवाहिक जीवन सफल बन जाता है, रिश्तों के बीच आई हुई सारी दरारें भर जाती है।

- Advertisement -