राज कचौरी रेसिपी हिंदी में | Raj kachori recipe in Hindi

राज कचौरी कैसे बनायें | Raj kachori recipe in Hindi

अगर आप काफी सारी चीजों का स्वाद एक साथ लेना चाहते है तो राज कचौरी (Raj kachori recipe in Hindi) आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है| चलिए आज हम आपको राज कचौरी बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

राज कचोरी बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप मैदा, चौथाई कप सूजी, दो चुटकी बेकिंग सोडा, तेल, दो बारीक कटे हुए उबले आलू, उबले हुए चने, दही, एक चम्मच भुना हुआ जीरा, काला नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, हरे धनिए की चटनी, इमली की मीठी चटनी, बेसन के बारीक सेव, अनार के दाने और सादा नमक

राज कचोरी बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में मैदा और सूजी को एक बाउल में छान लें| फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें| उसके बाद एक कड़ाही में कचौरी तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| गूंथे हुए आटे में से थोड़ा थोड़ा आटा लेकर लोई बना लें| फिर एक लोई को सूखे आटे की मदद से लगभग पूरी के आकार में बेल लें|

फिर बेली हुई कचौरी को कड़ाही में डाल दें| कलछी की मदद से कचौरी को दबाते हुए फूला लें| जब कचौरी अच्छी तरह से फूल जाएं तब गैस की आंच धीमी कर दें| धीमी आँच पर कचौरी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें| जब कचौरी अच्छी तरह से तल जाएं तब कचौरी को एक प्लेट में निकाल कर रख लें|

बचे हुए मिश्रण से इसी प्रकार कचोरी बना कर तैयार कर लें| अब एक कचोरी को एक प्लेट में निकाल लें| कचौरी की ऊपरी तरफ से कचौरी को तोड़ दें| सबसे पहले कचौरी में पानी में भीगी हुई में मूंग की डाल की दो पकोड़ी डाल दें| फिर कचौरी में बारीक कटे हुए आलू के छह टुकड़ें, दो चम्मच उबले हुए चने डाल लें|

यह भी पढ़ें: पानी पूरी का पानी रेसिपी हिंदी में

फिर भूना हुआ जीरा, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, सादा नमक, दही, इमली की मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव भुजिया, अनार दाने डाल दें| स्वादिष्ट राज कचौरी बन कर तैयार है|

- Advertisement -