डोसा रेसिपी हिंदी में | Dosha recipes in Hindi

डोसा रेसिपी कैसे बनायें | Dosha recipe in Hindi

डोसा साऊथ इंडिया की सबसे फेमस डिश है| डोसा (Dosha recipes in Hindi) सभी को बेहद पसंद होता है| आज हम आपको डोसा बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

डोसा बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप चावल, चौथाई कप उड़द डाल, चौथाई चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच बेकिंग पॉउडर, एक चम्मच बारीक पीसी हुई चीनी, तीन उबले हुए आलू, चौथाई चम्मच चना दाल, एक बारीक कटा हुआ प्याज, आधा चम्मच राई, चौथाई चम्मच अदरक का पेस्ट, चौथाई चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, दो चम्मच सूजी, दो चम्मच दही, पाँच करी पत्ता, चौथाई चम्मच लाल मिर्च, चौथाई चम्मच धनियाँ पॉउडर, चौथाई चम्मच हल्दी पॉउडर, तेल और नमक

डोसा बनाने का तरीका

डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल, दाल और मेथी दाना को अलग अलग बर्तन में डालकर धो लें| फिर मिक्सी के जार में धूले हुए चावल और थोड़ा सा पानी डालकर महीन पीस लें| पीसे हुए चावल को एक बाउल में निकाल लें| फिर मिक्सी के जार में दाल, मेथी दाना और थोड़ा सा पानी डाल कर महीन पीस ले|

पीसी हुई दाल को चावल वाले बाउल में डाल दें| मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर बाउल में दही, सूजी, चीनी और स्वादनुसार नमक डाल कर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे| कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के ले रख दें|

फिर कड़ाही में थोड़ी से उड़द और चने की दाल डालकर भून लें| फिर राई, प्याज, करी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी, धनियाँ पॉउडर, गरम मसाला और उबले हुए आलू मेष करके डाल दें| स्वादनुसार नमक डाल कर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| दो से तीन मिनट पकाने के बाद बारी कटा हरा धनियाँ मिलकर गैस बंद कर दें|

यह भी पढ़ें: दाल कचौरी रेसिपी हिंदी में

डोसा बनाने के लिए तवे को गर्म कर लें| तवे पर तेल लगागकर चिकना कर लें| डोसे के मिश्रण में से दो चमचा घोल तवे पर डालकर फैला दें| जब डोसा सख्त हो जाएं तब दोसे के ऊपर आलू वाला मिश्रण डालकर फैला दें| सिकने पर डोसे को मोड़ दें और प्लेट में निकाल लें| डोसे को नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें|

- Advertisement -