दाल कचौरी रेसिपी हिंदी में | Dal ki kachori recipe in Hindi

दाल कचौरी रेसिपी कैसे बनायें | Dal ki kachori recipe in Hindi

कचौरी बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को बहुत ज्यादा पसंद आती है| चलिए आज हम आपको स्वादिष्ट दाल की कचौरी (Dal ki kachori recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

दाल की कचौरी बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग आधा कप मूंग दाल, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, एक चम्मच बारीक पीसी हुई सौंफ, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, चौथाई चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच जीरा, दो कप मैदा, तेल और नमक

दाल कचौरी बनाने का तरीका

सबसे पहले मूंग की दाल को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें| मूंग की दाल को पानी में दो घंटे के लिए भिगो कर रख दें| दो घंटे बाद एक बाउल में मैदा छान लें| फिर बाउल में एक चम्मच तेल और नमक डालकर मिक्स कर लें| बाउल में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें|

आटे को 20 मिनट के लिए ढककर कर रख दें| मिक्सी के जार में भीगी हुई दाल को डालकर दरदरा पीस लें| एक कड़ाही में तीन चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें| उसके बाद हरी मिर्च, धनियाँ पॉउडर, पीसी हुई सोंफ और मसाले को डालकर हल्का सा भूने|

फिर कड़ाही में दरदरी पीसी हुई दाल, अदरक, गरम मसाला, लाल मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डाल दें| मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं| जब मिश्रण अच्छी तरह से भून जाएं तब गैस बंद कर दें| मिश्रण को कड़ाही में से निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें| उसके बात आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| फिर लोई को हल्का सा बड़ा लें| फिर लोई के ऊपर एक चम्मच दाल का मिश्रण रख बंद कर दें|

यह भी पढ़ें: दही कबाब रेसिपी हिंदी में

लोई को उंगलियो की मदद से बंद कर दें और हल्का सा दबा कर कचौरी बना लें| एक कड़ाही में कचौरी तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| तेल में कचौरी डाल कर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें| स्वादिष्ट दाल कचौरी बनकर तैयार है| गरमा गर्म कचौरी को आलू की सब्जी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -