दही कबाब रेसिपी हिंदी में | Dahi kabab recipe in Hindi

दही कबाब रेसिपी कैसे बनायें | Dahi kabab recipe in Hindi

कबाब खाना काफी सारे इंसानो को पसंद होता है| आज हम आपको दही कबाब (Dahi kabab recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है| दही कबाब खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते है|

- Advertisement -
   

दही कबाब बनाने के लिए जरुरी सामान
तीन कप दही, दो चम्मच भूने चने का आटा, तीन चम्मच कॉर्न फ्लोर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच अदरक का पेस्ट, चौथाई चम्मच काली मिर्च पॉउडर, तेल और नमक

दही कबाब बनाने का तरीका

सबसे पहले एक साफ़ सूती का कपड़ा लें लें| फिर उस कपड़ें में दही डालकर पांच घंटे के लिए टाँग दें| पांच घंटे बाद दही का लगभग सारा पानी खत्म हो गया होगा| फिर कपडे में से दही को निकाल कर एक बाउल में कर लें| फिर बाउल में भूने हुए चने का आटा, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, काली मिर्च पॉउडर, अदरक का पेस्ट और स्वादनुसार नमक डाल दें|

हाथ से सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर अपने हाथो पर कॉर्न फ्लोर लगा लें| बाउल में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल आकार का गोला बना लें| फिर गोले को हल्का सा दबा दें| फिर कबाब को कॉर्न फ्लोर में लपेट कर प्लेट में रख लें| एक नॉनस्टिक तवे पर तीन चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब तवे पर चार या पांच कबाब डाल दें|

यह भी पढ़ें: बिहार का स्वादिष्ट पुआ बनाने की विधि

कबाब को सावधानीपूर्वक अलट पलट करके गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें| जब कबाब अच्छी तरह से सिक जाएं तब उन्हें प्लेट में निकाल कर रख लें| इसी तरह से सभी कबाब को सेक लें| दही कबाब को हरे धनिए की चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -