पानी पूरी का पानी रेसिपी हिंदी में | Pani puri ka pani recipe in Hindi

पानी पूरी का पानी कैसे बनायें | Pani puri ka pani recipe in Hindi

पानी पूरी खाने का मजा तभी आता है जब पानी पूरी का पानी (Pani puri ka pani recipe in Hindi) स्वादिष्ट हो| चलिए आज हम आपको पानी पूरी का पानी बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

पानी पूरी का पानी बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप ताजा धनियाँ, आधा कप पुदीने के पत्ते, पाँच हरी मिर्च, थोड़ा सा अदरक, एक चम्मच काला नमक, चौथाई चम्मच काली मिर्च पॉउडर, एक चम्मच भूना जीरा पॉउडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच पानी पूरी मसाला, चौथाई चम्मच हींग, तीन चम्मच नींबू का रस, चार चम्मच बूंदी, एक लीटर पानी और सादा नमक

पानी पूरी का पानी बनाने का तरीका

पानी पूरी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले धनिए के पत्ते,पुदीने के पत्ते और हरी मिर्च को अच्छी तरह से धो लें| फिर एक मिक्सी के जार में धनिए के पत्ते, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च और लगभग एक इंच अदरक का टुकड़ा डाल दें| फिर जार में थोड़ा सा पानी डालकर महीन पीस कर पेस्ट बना लें| फिर एक बाउल में इस पेस्ट को निकाल लें|

एक बड़े बर्तन में एक लीटर पानी और हरे धनिए वाला पेस्ट डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें| उसके बाद पानी में काला नमक, भूना हुआ जीरा पॉउडर, काली मिर्च पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर डालकर सब चीजों को मिक्स कर लें| उसके बाद पानी में लगभग एक चम्मच पानी पूरी का मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें| उसके बाद पानी में चौथाई चम्मच हींग और तीन चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: वैनिला कपकेक बनाने की विधि

सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद पानी को छलनी की मदद से छान लें| उसके बाद छने हुए पानी में तीन से चार चम्मच बूंदी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| पानी को एक या दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें| पानी पूरी का पानी तैयार है| फ्रिज में से निकालकर ठंडे ठंडे पानी का मजा लें|

- Advertisement -