आलू मैथी रेसिपी हिंदी में | Aloo methi recipe in Hindi

आलू मैथी कैसे बनायें | Aloo methi recipe in Hindi

सर्दियों के मौसम में आने वाली मैथी बहुत ज्यादा पौष्टिक होती है| लगभग सभी घरो में आलू मैथी (Aloo methi recipe in Hindi) की सब्जी को पसंद किया जाता है| चलिए आज हम आपको आलू मैथी की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

आलू मैथी बनाने के लिए जरुरी सामान
250 ग्राम मैथी के पत्ते, चार मध्यम आकार के आलू, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच धनियाना पॉउडर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, सरसो का तेल और नमक

आलू मैथी की सभी बनाने का तरीका

आलू मैथी बनाने के ले सबसे पहले मैथी के पत्तो के डंठल तोड़ लें| उसके बाद मैथी के पत्तो को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें| मैथी के पत्तो को धोकर छलनी में रख दें| जब मैथी के पत्तो का पानी सुख जाएं तब चाकू की मदद से मैथी के पत्तो को बारीक काट लें| उसके बाद आलुओ को धोकर छील लें|

फिर आलुओ को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में धनियाँ पॉउडर, हल्दी पॉउडर और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें|

एक या दो मिनट भूनने के बाद कड़ाही में बारीक कटे हुए आलू के टुकड़ें डाल दें| उसके बाद कड़ाही में चार चम्मच पानी और आधा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| उसके बाद मैथी के बारीक कटे हुए पत्ते, लाल मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: आलू गोभी सब्जी रेसिपी हिंदी में

धीमी आँच पर किसी ढक्कन से ढककर लगभग पाँच मिनट तक पकाएं| जब आलू मुलायम हो जाएं तब गैस बंद कर दें| स्वादिष्ट आलू मैथी की सब्जी बनकर तैयार है| गरमा गर्म सब्जी को रोटी या परांठो के साथ सर्व करें|

- Advertisement -