आलू गोभी सब्जी रेसिपी हिंदी में | Aloo gobi sabji recipe in Hindi

आलू गोभी सब्जी कैसे बनायें | Aloo gobi sabji recipe in Hindi

आलू गोभी की सब्जी (Aloo gobi sabji recipe in Hindi) बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को पसंद होती है| चलिए आज हम आपको बहुत आसान तरीके से आलू गोभी की सब्जी बनाने की रेसिपी बताते है|

- Advertisement -
   

आलू गोभी की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा किलो फूल गोभी, 250 ग्राम आलू, एक बारीक कटी हुई प्याज, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, एक चम्मच धनियां पॉउडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच अमचूर पॉउडर, एक चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और नमक

आलू गोभी की सब्जी बनाने का तरीका

आलू गोभी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले फूल गोभी के डंठल हटा दें| उसके बाद गोभी को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें| आलुओ को पानी से अच्छी तरह से धोकर छील लें| फिर आलू को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में बारीक कटे हुए प्याज और टमाटर डालकर फ्राई कर लें| प्याज और टमाटर भूनने के बाद कड़ाही में हल्दी पॉउडर, धनियाँ पॉउडर, बारीक घिसा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें|

दो मिनट पकाने के बाद बारीक कटी हुई गोभी, बारीक कटे हुए आलू, लाल मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| कड़ाही में थोड़ा सा पानी डालकर किसी ढक्कन से धक् कर पांच मिनट तक पकाएं| जब आलू और गोभी के टुकड़ें पककर मुलायम हो जाएं तब गैस को बंद कर दें|

यह भी पढ़ें: अड़दिया पाक रेसिपी हिंदी में

कड़ाही में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिला लें| आलू गोभी की सब्जी बनकर तैयार है| गरमा गर्म सब्जी को एक प्याली में निकालें| आलू गोभी की सब्जी को परांठें या चपाती के साथ सर्व करें|

- Advertisement -