अड़दिया पाक रेसिपी हिंदी में | Adadiya pak recipe in Hindi

अड़दिया पाक कैसे बनायें | Adadiya pak recipe in Hindi

अड़दिया पाक गुजरात की फेमस डिश है| अड़दिया पाक (Adadiya pak recipe in Hindi) खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होती है| चलिए आज हम आपको अड़दिया पाक बनाने की रेसिपी के बारे में बताते है|

- Advertisement -
   

अड़दिया पाक बनाने के लिए जरुरी सामान
250 ग्राम उड़द डाल, डेढ़ कप गुड़, गरम दूध, चौथाई कप गोंद, एक चम्मच सूखा नारियल, घी, दो चम्मच बारीक कटे हुए बादाम, दो चम्मच बारीक कटे हुए काजू, एक चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता, आधा चम्मच जायफल, आधा चम्मच बारीक पिसा हुआ इलायची पॉउडर

अड़दिया पाक बनाने का तरीका

अड़दिया बनाने के सबसे पहले उड़द की दाल को साफ़ कर लें| मिक्सी के जार में उड़द की दाल डालकर दरदरा पीस लें| दरदरी पीसी हुई दाल को एक बाउल में निकाल लें| उसके बाद बाउल में पिघला हुआ एक चम्मच घी डालकर हाथ से अच्छी तरह से मिला लें|

एक कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| उसके बाद कड़ाही में घी मिली दाल को डालकर धीमी आंच पर भूने| जब दाल हल्की भों जाएं तब कड़ाही में बारीक पिसा हुआ गोंद डाल कर मिक्स कर लें| मिश्रण को लगातार चलाते हुए दो मिनट तक पकाएं| उसके बाद कड़ाही में बारीक पिसा हुआ गुड़ डालकर मिक्स कर लें|

उसके बाद बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटा हुआ पिस्ता डालकर भून लें| जब मिश्रण अच्छी तरह से भून जाएं और मिश्रण थोड़ा सख्त हो जाएं| तब गैस को बंद कर दें मिश्रण को ठंडा होने दें| एक प्लेट में थोड़ा सा घी डालकर चिकना कर लें| फिर इस प्लेट पर मिश्रण डालकर थोड़ा मोटाई में फैला दें|

यह भी पढ़ें: आमरस रेसिपी हिंदी में

प्लेट के ऊपर बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से फैला कर हल्का सा दबा दें| आधे से एक घंटे बाद चाकू की मदद से बर्फी के आकर में टुकड़ें कर लें| स्वादिस्ष्ट अड़दिया बनकर तैयार है|

- Advertisement -