शाकाहारी लोगों के लिए बाजार में बहुत ही ज्यादा बिकने वाली वेज रोल को हर बच्चा और बड़ा खाना पसंद करता है, अब आप इस अपने घर पर भी बना सकते हैं।

वेज रोल बनाने की रेसिपी | Veg roll recipe in Hindi

आज हम आपको वेज रोल बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

वेज रोल बनाने के लिए जरुरी सामग्री
दो कप मैदा, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक बारीक कटी हुई प्याज, चौथाई कप बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, चौथाई कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, चौथाई कप बारीक कटी हुई गाजर, आधा बारीक कटा हुआ टमाटर, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, तेल, चिली सॉस, टोमेटो सॉस, सोया सॉस, नमक

वेज रोल बनाने का तरीका और रेसिपी

वेज रोल बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दो कप मैदा और बेकिंग पॉउडर छान लें| फिर दो चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें, उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे को नरम गूंथ लें| गूँथी हुई मैदा को लगभग एक से दो घंटे के लिए रख दें| एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर उसमे दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें|

जब तेल गर्म हो जाएं तो बारीक कटी हुई सभी सब्जियां और थोड़ा सा नमक डालकर सब्जियों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| जब सब्जी गल जाएं तब गैस को बंद कर दें और ठंडी होने पर सब्जियों के मिश्रण को प्लेट में निकाल लें| फिर गूँथी हुई मैदा लेकर एक बार फिर हल्का सा गूंथ लें| गूँथी हुई मैदा में से थोड़ी सी मैदा लेकर लोई बना लें| फिर लोई को चकले बेलन की मदद से बारीक परत का परांठा बना लें|

यह भी पढ़ें: चिल्ली बेबी कॉर्न का ये रेस्टोरेंट अंदाज आपको बेहद ही पसंद आएगा, आप भी इसे अपने घर पर बनायें और अपने परिवार के साथ मजे लें।

फिर इस परांठे को तवे पर दोनों तरफ से हल्का सा सेक कर उतार लें| उसके बाद परांठे में सब्जियों के मिश्रण में से दो चम्मच मिश्रण डालकर रोल बना लें| रोल को बंद करने के लिए मैदा और पानी का मिश्रण लगा दें| एक कड़ाही में रोल तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे रोल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें| बस वेज रोल बनकर तैयार है गरमा गर्म वेज रोल टोमेटो सॉस और चिली सॉस के साथ परोसें|

- Advertisement -