मन को तरोताजा करने वाले और सेहत के लिए लाभदायक बनाना मिल्क शेक को सभी बच्चे और बड़े पसंद करते हैं, आप भी इसे बनाना सीखें और अपने घर पर आजमाएं।

बनाना मिल्क शेक रेसिपी इन हिंदी । Banana shake recipe in Hindi

बनाना शेक पीना सभी को पसंद होता है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है| अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो बनाना शेक आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होता है| चलिए आज हम आपको घर पर बहुत ही आसान तरीके से इस रेसिपी को बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

बनाना मिल्क शेक बनाने के लिए जरुरी सामग्री
चार पके हुए केले, लगभग आधी चम्मच इलायची पाउडर, दो कप कच्चा दूध, बारीक कटे हुए बादाम और काजू, टूटी फ्रूटी

बनाना शेक बनाने का तरीका और विधि

बनाना शेक बनाने के लिए सबसे पहले आपको पके हुए तीन या चार केले लेने है, उसके बाद केलो का छिलका उतार कर छोटे छोटे पीस में काट लें| मिक्सी का जार लेकर उसमे केले के छोटे छोटे टुकड़ो को डाल दें, फिर जार में स्वादनुसार चीनी डाल कर अच्छी तरह से पीस कर पेस्ट बना लें|

फिर जार में लगभग दो कप कच्चा दूध और इलाइची पॉउडर डाल कर लगभग दो से तीन मिनट तक मिक्सी को चला लें| एक बात का ख्याल रखें की बनाना शेक बनाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करें| अब किसी जार या बर्तन में शेक को निकाल लें, अब शेक में थोड़े से बारीक कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: बाजार में अच्छे दामों में मिलने वाली आवंला कैंडी को घर पर बनाना भी है बेहद ही आसान, एक बार आप भी इसे जरूर आजमाएं।

शेक को लगभग आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, बनाना शेक बनकर तैयार है| ठंडा होने पर बनाना शेक गिलास में कर लें और ऊपर से थोड़े से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी से गार्निश करके पिएँ|

- Advertisement -