अगर आपने किसी कार्य की शुरुआत की हुई है और वो किसी कारण वश पूरा नहीं हो पा रही तो उसे सफल बनाने के लिए इस मंत्र का जाप करें

श्री हनुमान मंत्र | Sri Hanuman Mantra lyrics in Hindi

इस धरती पर निवास करने वाले प्रत्येक जीव अपने जरूरत और अपनी प्रवृत्ति के अनुसार कोई न कोई कार्य करता ही रहता है। इसमें मनुष्य सबसे अलग है जो जरूरत और प्रवृत्ति के अनुसार तो कार्य करता ही है, साथ में अपने विकास के लिए भी कार्य करता है। मनुष्य द्वारा किए गए बहुत सारे कार्य सफल हो जाते है लेकिन कुछ ऐसे कार्य भी होते है जिसे वो पूरे तन मन धन से करता है फिर भी वो सफल नहीं हो पाता। इस तरह के कार्य की सिद्धि के लिए भगवान श्री हनुमान के मंत्र का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

श्री हनुमान मंत्र

निश्चय प्रेम प्रतीति ते,
विनय करैं सनमान ।
तेहि के कारज सकल शुभ,
सिद्ध करें हनुमान ॥

श्री हनुमान मंत्र का अर्थ:

हे भगवान श्री हनुमान आप प्रेम के प्रतीक है, आप सबके ऊपर समान रूप से विनय करते है, आप सबका कार्य को शुभ बनाते है, आप बिगड़े कार्यों को सिद्ध करते है।

भगवान श्री हनुमान के इस मंत्र का जाप मंगलवार के दिन सुबह के समय सूर्योदय के बाद करना होता है। इस मंत्र का जाप करने से पहले शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वच्छ हो जाना होता है। इस मंत्र का जाप भगवान श्री हनुमान के प्रतिमा के सामने करना होता है। इस मंत्र का जाप भगवान श्री हनुमान के मंदिर में करना ज्यादा अच्छा होता है।

यह भी पढ़े: मनुष्य को अपने जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए करना चाहिए कुछ ऐसा

इस मंत्र का जाप करते समय नमस्कार की मुद्रा में अपने दोनों हाथों को जोड़कर हृदय के बीच रखना होता है। इस मंत्र का जाप कम से कम लगातार ग्यारह बार करना होता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य अपने द्वारा किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त करता है, उसके सारे बिगड़े कार्य सफल हो जाते है।

- Advertisement -