गणपति मंत्र हिंदी में । Ganpati Mantra in Hindi

हमारे हिन्दू धर्म में सभी पूजा विधि या कार्य के शुभारंभ से पूर्व गणपति जी की पूजा अनिवार्य होती है। गणेश जी को इस संसार के सुखकर्ता और पूरे संसार के दुखहर्ता यानी इस संसार में सभी के दुखों का नाश करके सुख प्रदान करने वाले देव के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है की बुधवार के दिन जो भी उनकी सच्चे मन से आराधना करता है उसे मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

- Advertisement -
   

गणपति मंत्र हिंदी में । Ganpati Mantra in Hindi

ॐ गं गणपतये नमः

गणपति मंत्र का विवरण :
गणपति यानी गणेश भगवान का यह मंत्र अगर आप बुधवार को उनकी पूजा के बाद जपते हैं तो आपको उनका आशीर्वाद मिल सकता है। ऐसा भी कहा जाता है की यदि आप उनको उनकी प्रिय वास्तु चढ़ाएं तो गणेश जी और अभी जल्दी आपसे प्रसन्न हो जाते हैं। और यह तो सभी ही जानते हैं की गणेश जी को मोदक सबसे अधिक भाते हैं।

यह भी पढ़ें: जो भी जैन धर्म को मानते हैं उनके लिए इस मंत्र का बेहद ही महत्व होता है, जिन्हें भी मानसिक रूप से शांति की चाह हो और जो अध्यात्म का ज्ञान पाना चाहता है उनके लिए यह मंत्र उपयुक्त है।

गणेश जी के इस मंत्र के जाप से आपको कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं। आपके जीवन में कोई बाधा आयी हो, या आपका कोई कार्य पूरा नहीं हो पा रहा हो, तो इस मंत्र के जाप से आपके रास्ते की सभी कठिनाइयां दूर हो जाएंगी। यह एक बेहद ही शक्तिशाली मंत्र माना जाता है जिसके जाप से हर व्यक्ति को सुबह फल की प्राप्ति होती है, किसी को धन के रूप में तो किसी को सफलता के रूप में।

- Advertisement -